Page Loader
भारत बनाम इंग्लैंड: यास्तिका भाटिया ने खेली अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी 
यास्तिका भाटिया ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

भारत बनाम इंग्लैंड: यास्तिका भाटिया ने खेली अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी 

Dec 14, 2023
04:05 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच इकलौते टेस्ट मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने शानदार प्रदर्शन किया। नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में उन्होंने 75 की स्ट्राइक रेट से 88 गेंदों पर 66 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का भी जड़ा। यह भाटिया के टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक और सर्वश्रेष्ठ पारी है। चार्ली डीन ने उनका विकेट चटकाया।

प्रदर्शन

भाटिया ने 2021 में किया था टेस्ट डेब्यू

भाटिया ने अक्टूबर 2021 में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 40 गेंदों पर 19 और दूसरी पारी में 12 गेंदों पर 3 रन बनाए थे। उन्होंने अब तक खेले मात्र 2 टेस्ट मुकाबलों की 3 पारियों में 29.33 की औसत से 88 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है। वह टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाली 36वीं भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।

प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाटिया का प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाटिया के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 22 वनडे की 21 पारियों में 24.42 की औसत और 73.18 की स्ट्राइक रेट से 513 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 64 रन है। उन्होंने 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 13 पारियों में 178 रन बनाए। उनकी औसत 14.83 और स्ट्राइक रेट 83.56 की रही है। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 35 रन रहा है।