NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को हराया, घर पर जीती लगातार 17वीं सीरीज
    अगली खबर
    भारत ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को हराया, घर पर जीती लगातार 17वीं सीरीज
    शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने खेली उम्दा पारी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को हराया, घर पर जीती लगातार 17वीं सीरीज

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 26, 2024
    02:11 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराते हुए 5 मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली।

    जीत के लिए मिले 192 रन के लक्ष्य को मेजबान टीम ने चौथे दिन हासिल किया।

    भारत की दूसरी पारी में रोहित शर्मा (55) और शुभमन गिल (52*) ने अर्धशतक लगाए। इनके अलावा ध्रुव जुरेल ने नाबाद 39 रन बनाए।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला

    इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में जो रूट के शतक की मदद से 353 रन बनाए।

    जवाब में भारत ने ध्रुव जुरेल (90) और यशस्वी जायसवाल (73) की पारियों की बदौलत 307 रन बनाए।

    46 रन की बढ़त हासिल करने वाली इंग्लिश टीम अपनी दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन (5/51) और कुलदीप यादव (4/22) की घातक गेंदबाजी के सामने सिर्फ 145 रन ही बना सकी।

    भारत ने छोटे से लक्ष्य को रोहित, जुरेल और गिल की बदौलत हासिल किया।

    गिल 

    गिल और जुरेल ने दिलाई जीत

    गिल ने 122 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने जुरेल के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 72 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई।

    बता दें कि भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 120 के स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया था, तब जुरेल क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए थे।

    उन्होंने दबाव की स्थिति में प्रभावित किया। वह 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

    जानकारी

    भारत ने घर पर जीती लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज 

    भारतीय टीम ने अपने घर पर लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीती है। बता दें कि मेजबान भारत ने अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज 2012-13 में इंग्लैंड के खिलाफ ही गंवाई थी।

    रूट

    रूट ने लगाया अपना 31वां टेस्ट शतक

    इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान रूट ने 10 चौकों की मदद से नाबाद 122 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का 31वां शतक रहा।

    इसके साथ ही रूट टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले 14वें बल्लेबाज बन गए।

    उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन (30) को पीछे छोड़ दिया।

    हालांकि, वह अपनी दूसरी पारी में 34 गेंदों में सिर्फ 11 रन का ही योगदान दे पाए थे।

    उपलब्धि

    भारत के खिलाफ 10 टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने रूट 

    रूट का यह भारत के खिलाफ 10वां टेस्ट शतक रहा। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।

    उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने भारत के खिलाफ 9 टेस्ट शतक जड़े हैं।

    वह भारत के विरुद्ध 58.21 की औसत के साथ 2,736 रन बना चुके हैं। वह भारत के खिलाफ टेस्ट प्रारूप में दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    जुरेल

    जुरेल अपने पहले टेस्ट शतक से चूके 

    पहली पारी में भारत ने जब 161 के स्कोर पर अपना 5वां विकेट खोया था, तब जुरेल बल्लेबाजी के लिए आए थे।

    उन्होंने 96 गेंदों पर अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का छठा अर्धशतक रहा। उन्होंने 149 गेंदों का सामना करते हुए 90 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

    वह भारत के आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें टॉम हर्टले ने बोल्ट किया।

    साझेदारी

    जुरेल ने कुलदीप के साथ साझेदारी में बनाया ये रिकॉर्ड 

    भारत की पहली पारी के दौरान जुरेल और कुलदीप ने 202 गेंदों पर 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया।

    कुलदीप ने 131 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन का योगदान दिया। वह अनुभवी जेम्स एंडरसन का शिकार बने।

    यह रांची के मैदान पर 8वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बन गया है।

    यह इस मैदान पर 8वें विकेट की पहली अर्धशतकीय साझेदारी भी रही।

    जायसवाल

    जायसवाल ने लगाया अर्धशतक 

    जायसवाल ने अपनी पहली पारी में 117 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 73 रन बनाए।

    यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा।

    जोरदार फॉर्म में चल रहे जायसवाल का लगातार चौथे टेस्ट में 50 से अधिक रन का स्कोर भी है।

    उन्होंने अपनी दूसरी पारी में 44 गेंदों में 37 रन का योगदान दिया। इस बीच रोहित के साथ मिलकर 84 रन भी जोड़े।

    जानकारी

    जायसवाल ने कोहली के इस रिकॉर्ड की बराबरी की 

    जायसवाल ने मौजूदा सीरीज की 8 पारियों में 93.57 की औसत से 655 रन बना लिए हैं। वह भारत में किसी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली (655 रन, 2016) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं।

    पाटीदार

    पाटीदार का खराब फॉर्म जारी 

    पाटीदार अपनी पहली पारी में सिर्फ 17 रन ही बना सके थे। वह दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके और शोएब बशीर की गेंद पर पवेलियन लौट गए।

    इससे पहले विशाखापट्टनम में खेले टेस्ट में पाटीदार ने 32 और 9 के स्कोर किए थे।

    इसके बाद राजकोट टेस्ट की दोनों पारियों में वह दहाई का खाता भी नहीं खोल सके थे। उन्होंने राजकोट में 5 और 0 के स्कोर किए थे।

    बशीर

    बशीर ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 

    अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे बशीर ने अपने प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत की पहली पारी के दौरान 44 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 119 रन देते हुए 5 विकेट लिए।

    20 वर्षीय इस ऑफ स्पिनर गेंदबाज ने जायसवाल, गिल, पाटीदार और जडेजा के रूप में विपक्षी टीम के प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट चटकाए।

    वह रेहान अहमद के बाद टेस्ट प्रारूप में 5 विकेट हॉल लेने वाले दूसरे सबसे युवा इंग्लिश गेंदबाज बने थे।

    अश्विन

    इंग्लैंड के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने अश्विन

    इंग्लैंड के खिलाफ अश्विन ने अपने 100 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान जॉनी बेयरस्टो का विकेट लेते ये उपलब्धि हासिल की।

    वह इंग्लैंड-भारत के बीच हुए टेस्ट मैचों में 100 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने थे। इस सूची में उनसे आगे सिर्फ जेम्स एंडरसन हैं। इंग्लैंड सिर्फ दूसरा ऐसा देश है, जिसके खिलाफ अश्विन ने 100 विकेट लिए हैं।

    वह इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध (114 विकेट) ऐसा कर चुके हैं।

    जानकारी

    अश्विन ने हासिल की थी ये उपलब्धि 

    अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 1,000 से अधिक रन बनाए हुए हैं। वह इंग्लैंड के विरुद्ध 1,000+ रन के साथ-साथ 100+ विकेट लेने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने थे। वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स, ऑस्ट्रेलिया के मोंटी नोबल और जॉर्ज गिफेन ऐसा कर चुके हैं।

    रिकॉर्ड

    भारत में सर्वाधिक टेस्ट विकेट वाले गेंदबाज बने अश्विन

    अश्विन ने भारतीय सरजमीं पर अब तक 21.33 की औसत के साथ 354 विकेट लिए हैं। उन्होंने इस मामले में अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा था।

    बता दें कि कुंबले ने भारत में खेलते हुए 63 टेस्ट में 24.88 की औसत के साथ 350 विकेट लिए थे।

    इस सूची में हरभजन सिंह तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने भारत में 28.76 की औसत से कुल 265 विकेट लिए हुए हैं।

    उन्होंने मैच में कुल 6 विकेट लिए हैं।

    अश्विन

    अश्विन ने एशिया में पूरे किए 400 विकेट

    अश्विन अब एशिया में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले भारत के सिर्फ दूसरे और विश्व के तीसरे गेंदबाज बने हैं।

    एशिया में अश्विन ने 132 पारियों में ये आंकड़ा छूआ है। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज मुथैया मुरलीधरन ने एशिया में 171 पारियों में 21.69 की औसत के साथ सर्वाधिक 619 विकेट अपने नाम किए हैं।

    कुंबले ने एशिया में 144 पारियों में 27.00 की औसत से 419 विकेट चटकाए हैं।

    रोहित

    रोहित ने पूरे किए अपने 4,000 टेस्ट रन 

    रोहित ने अपनी दूसरी पारी में 21 रन बनाते ही 4,000 टेस्ट रन पूरे किए थे। वह इस आंकड़े को छूने वाले भारत की ओर से 17वें बल्लेबाज बने थे।

    इस पारी में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व बल्लेबाज मुरली विजय को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 61 टेस्ट में 3,982 रन बनाए थे।

    रोहित ने 58वें टेस्ट की 100वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। उनके अब 44.83 की औसत से 4,035 रन हो गए हैं।

    आंकड़े

    रोहित ने 50 से अधिक की औसत से पूरे किए अपने 9,000 प्रथम श्रेणी रन 

    रोहित ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में अब तक 119 मैच खेले हैं, जिसमें 191 पारियों में लगभग 53 की औसत के साथ 9,000 रन पूरे किए हैं।

    इस बीच उन्होंने 309* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 28 शतक लगाए हैं। इस दौरान वह 37 अर्धशतक भी अपने नाम कर चुके हैं।

    बता दें कि रोहित ने अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत 2006 में की थी। वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं।

    आंकड़े

    रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ पूरे किए अपने 1,000 रन 

    रोहित ने अपनी दूसरी पारी में 55 रन बनाए। अर्धशतकीय पारी के दौरान ही रोहित ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने 1,000 रन पूरे किए।

    उन्होंने इंग्लिश टीम के विरुद्ध अब तक 13 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 45.39 की औसत के साथ 1,044 रन अपने नाम किए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक भी निकले हैं।

    इंग्लैंड इकलौता ऐसा देश है, जिसके खिलाफ रोहित ने 1,000 से अधिक टेस्ट रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    घरेलू क्रिकेट पर IPL की प्राथमिकता ने बढ़ाई BCCI की चिंता, जय शाह ने दी चेतावनी BCCI
    भारत बनाम इंग्लैंड: यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरे टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स यशस्वी जायसवाल
    तीसरा टेस्ट: भारत ने दिया इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य, यशस्वी ने जड़ा दोहरा शतक इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    सरफराज खान डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ स्कोर जड़ने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने सरफराज़ खान

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा सीरीज का दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ भारत की बढ़त 300 के पार, ऐसा रहा तीसरा दिन भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: शुभमन गिल अपने लगातार दूसरे टेस्ट शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े शुभमन गिल
    भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट: रविचंद्रन अश्विन चौथे दिन भारतीय टीम में फिर होंगे शामिल भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    भारत ने इंग्लैंड को हराकर दर्ज की टेस्ट में अपनी सबसे बड़ी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी बार चटकाए 5 विकेट, ये बनाए रिकॉर्ड्स रविंद्र जडेजा
    WTC 2023-25: भारत की इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड जीत के बाद अंक तालिका पर एक नजर  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट से मिलेगा आराम- रिपोर्ट जसप्रीत बुमराह

    क्रिकेट समाचार

    रहमानुल्लाह गुरबाज ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    तीसरा टी-20: अफगानिस्तान ने जीता मैच, श्रीलंका ने 2-1 से जमाया सीरीज पर कब्जा श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: कामिंदु मेंडिस ने जड़ा पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: चौथे टेस्ट मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025