NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / चौथा टेस्ट: जो रूट के शतक की बदौलत इंग्लैंड का संघर्ष जारी, ऐसा रहा पहला दिन
    अगली खबर
    चौथा टेस्ट: जो रूट के शतक की बदौलत इंग्लैंड का संघर्ष जारी, ऐसा रहा पहला दिन
    मोहम्मद सिराज ने की उम्दा गेंदबाजी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    चौथा टेस्ट: जो रूट के शतक की बदौलत इंग्लैंड का संघर्ष जारी, ऐसा रहा पहला दिन

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 23, 2024
    04:35 pm

    क्या है खबर?

    रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में जो रूट की शतकीय पारी की मदद से इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहली पारी में अपना संघर्ष जारी रखा।

    पहले दिन के खेल की समाप्ति तक इंग्लिश टीम ने 302/7 का स्कोर बनाया है। स्टम्प्स तक रूट (106) और ओली रोबिन्सन (31) क्रीज पर बने हुए हैं।

    भारत की ओर से डेब्यू करने वाले आकाश दीप ने कमाल की गेंदबाजी की है।

    आइए पहले दिन के खेल पर एक नजर डालते हैं।

    आकाश

    आकाश दीप ने चटकाए शुरुआती 3 विकेट 

    घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले आकाश ने बेन डकेट (11) के रूप में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया। उसी ओवर में उन्होंने ओली पोप को शून्य पर आउट कर दिया।

    इसके बाद अच्छी गेंदबाजी कर रहे आकाश ने जैक क्रॉली (42) को अपना अगला शिकार बनाया।

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नई गेंद से लगातार उन्हें मौका दिया, जिसमें वह खरे उतरे।

    उन्होंने पहले दिन अपने 17 ओवर में 69 रन देते हुए 3 विकेट लिए।

    रूट

    रूट ने खेली संघर्षपूर्ण पारी 

    पूरी सीरीज में बड़ी पारी खेलने में असफल रहे रूट ने रांची में अपनी उपयोगिता सिद्ध की। इस अनुभवी बल्लेबाज ने एक छोर संभाले रखा।

    उन्होंने बेन फॉक्स (47) के साथ मिलकर 5वें विकेट लिए 113 रन की साझेदारी की।

    भारत की दमदार गेंदबाजी के बावजूद रूट ने अपने टेस्ट करियर का 31वां शतक लगाया। वह 106 रन बनाते हुए क्रीज पर मौजूद हैं, जिसमें 9 चौके शामिल हैं।

    जानकारी

    रूट ने भारत के खिलाफ लगाया 10वां शतक

    रूट का यह भारत के खिलाफ 10वां टेस्ट शतक है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने भारत के खिलाफ 9 टेस्ट शतक जड़े हैं।

    फॉक्स

    फॉक्स अर्धशतक से चूके

    मध्य क्रम के बल्लेबाज फॉक्स अपने टेस्ट करियर के 5वें शतक से चूक गए। वह 126 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

    31 वर्षीय फॉक्स भारत के विरुद्ध अपने पहले अर्धशतक से चूक गए। ये उनका भारतीय टीम के विरुद्ध टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर है।

    उनके अब भारत के खिलाफ 13 पारियों में 19.50 की औसत से 234 रन बनाए हैं।

    जानकारी

    रूट और रॉबिन्सन ने टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया 

    इंग्लैंड ने जब 245 रन पर अपना 7वां विकेट गंवाया था, तब ओली रॉबिन्सन क्रीज पर आए। रॉबिन्सन (36*) ने रूट के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया।

    अश्विन 

    अश्विन ने हासिल की ये उपलब्धि

    रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट प्रारूप में अपने 100 विकेट पूरे किए। वह इंग्लिश टीम के खिलाफ विकेटों का शतक लगाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने।

    अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 टेस्ट की 41 पारियों में लगभग 29 की औसत से अपने 100 विकेट पूरे किए। वह अब इंग्लैंड और भारत के बीच हुए टेस्ट मैचों में 100 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

    इस सूची में उनसे आगे सिर्फ जेम्स एंडरसन (145 विकेट) हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  टी-20 क्रिकेट
    प्रधानमंत्री ने किया अमृत भारत स्टेशनों का शुभारंभ; ये क्यों खास, आम स्टेशनों से कितने अलग? नरेंद्र मोदी
    दुनिया के 5 सबसे महंगे अंतरिक्ष टेलीस्कोप कौन से हैं?  सौरमंडल

    भारतीय क्रिकेट टीम

    दूसरा टेस्ट: रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पूरे किए अपने 1,000 रन, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बनाए 445 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    ईशान किशन ने नहीं खेला रणजी ट्रॉफी मैच, BCCI कर सकता है कार्रवाई ईशान किशन
    तीसरा टेस्ट: मार्क वुड ने भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, चटकाए 4 विकेट इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक खिलाड़ियों ने खेले 100 टेस्ट मैच, जानिए अन्य देशों के आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा तीसरा टेस्ट शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स  रोहित शर्मा
    रोहित शर्मा टेस्ट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान बने, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: भारतीय टीम ने पहले दिन बनाए 326 रन, रोहित और जडेजा ने जड़े शतक  भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    केन विलियमसन 18,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज बने, बनाए कई रिकॉर्ड केन विलियमसन
    रविचंद्रन अश्विन सबसे तेज 500 टेस्ट विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज बने, बनाए ये रिकार्ड्स  रविचंद्रन अश्विन
    तीसरा टेस्ट: बेन डकेट ने भारत के खिलाफ जड़ा अपना पहला शतक, ये बनाए रिकॉर्डस  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: जो रूट 50 WTC मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी 2023-24: क्वार्टर फाइनल मुकाबले 23 फरवरी से होंगे शुरू, जानिए सभी अहम बातें रणजी ट्रॉफी
    IPL 2024: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर IPL 2024
    भारत बनाम इंग्लैंड: रांची टेस्ट में ये 5 बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं रोहित शर्मा  रोहित शर्मा
    WPL 2024: इन 5 विदेशी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर रहेंगी सबकी नजरें विमेंस प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025