Page Loader
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: ईशान किशन ने लगाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े
ईशान किशन ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@ BCCI)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: ईशान किशन ने लगाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Nov 23, 2023
10:23 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में गुरुवार को विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक लगाया। विशाखापट्‌टनम के राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में उन्होंने 148.72 की स्ट्राइक रेट से 39 गेंदों पर 58 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौकों के साथ ही 5 छक्के भी लगाए। यह ईशान के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 5वां अर्धशतक रहा।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ईशान का प्रदर्शन

ईशान ने 14 मार्च, 2021 को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अहमदाबाद में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक खेले 30 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 30 पारियों में 25.66 की औसत और 123.38 की स्ट्राइक रेट से 744 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में वह अब तक कोई भी शतक नहीं लगा सके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 89 रन का रहा है। वह इस प्रारूप में 12 कैच और 3 स्टपिंग भी कर चुके हैं।

मुकाबला

ईशान और सूर्यकुमार के बीच शतकीय साझेदारी

मुकाबले की बात करें तो 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर में रुतुराज गायकवाड़ के रूप में पहला झटका लगा। रुतुराज डायमंड डक का शिकार हुए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और ईशान के बीच दूसरे विकेट के लिए 11 रनों की साझेदारी हुई। तीसरे ओवर में यशस्वी भी कैच आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर ईशान ने तीसरे विकेट के लिए 112 रन जोड़े। 13वें ओवर में ईशान पवेलियन लौटे।