Page Loader
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर के वनडे में 100 छक्के पूरे, जानिए अन्य खिलाड़ियों का हाल
डेविड वार्नर के वनडे में 100 छक्के पूरे (तस्वीर: X/@ICC)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर के वनडे में 100 छक्के पूरे, जानिए अन्य खिलाड़ियों का हाल

Sep 22, 2023
02:45 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे पहले वनडे में केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर झटका लगा। मोहम्मद शमी ने मिशेल मार्श को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद डेविड वार्नर ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभाला। भारत के खिलाफ 1 छक्का लगाते ही वार्नर के वनडे में 100 छक्के पूरे हो गए।

आंकड़े

7वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने

वार्नर वनडे में 100 छक्के लगाने वाले 7वें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट और कुल 43वें खिलाड़ी बने हैं। इसके लिए उन्होंने 146 पारियों का सहारा लिया। इसके साथ ही वह रिकी पोंटिंग (162), एडम गिलक्रिस्ट (149), शेन वॉटसन (131), आरोन फिंच (129), ग्लेन मैक्सवेल (128) और एंड्रयू साइमंड्स (103) के साथ शीर्ष सूची में शामिल हो गए हैं। केवल गिलक्रिस्ट (144) और फिंच (127) ने ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं।

आंकड़े

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वार्नर ने लगाए 105 छक्के

वार्नर ने 99 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 105 छक्के लगाए हैं। वह फिंच (125) और मैक्सवेल (106) के बाद इस प्रारूप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 65 छक्के लगाए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। उन्होंने 355 मैच की 443 पारियों में 269 छक्के जड़े हैं। उनके अलावा गिलक्रिस्ट (262) और फिंच (255) 250 से अधिक अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।