वैभव सूर्यवंशी का आत्मविश्वास कमजोर कर रही भारतीय टीम, पूर्व विश्व कप विजेता खिलाड़ी का आरोप
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के शीर्ष क्रम में इस समय कई प्रतिभाशाली बल्लेबाज मौजूद हैं। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी-अपनी टीमों के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं। अभिषेक को लगातार मौके मिल रहे हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के स्थान को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। इससे टीम प्रबंधन के सामने विकल्पों को लेकर चुनौती बढ़ी है। अब पूर्व विश्व विजेता कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने बड़ा बयान दिया है।
बयान
टीम प्रबंधन ने सूर्यवंशी का आत्मविश्वास कमजोर किया
1983 विश्व कप विजेता श्रीकांत का मानना है कि टीम प्रबंधन की ओर से खिलाड़ियों को लगातार टीम में शामिल करने और बाहर करने की नीति ने उनके आत्मविश्वास को प्रभावित किया है।
उन्होंने कहा, "टीम प्रबंधन ने सिर्फ सैमसन का ही नहीं, बल्कि सूर्यवंशी का भी आत्मविश्वास पूरी तरह कमजोर कर दिया है। सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका दिया जा सकता था। अभिषेक आराम कर सकते थे। सूर्यवंशी और सैमसन को पारी का आगाज कर सकते थे।"
सवाल
श्रीकांत ने सैमसन की निरंतरता पर उठा सवाल
श्रीकांत ने सैमसन की निरंतरता पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा, "सैमसन का प्रदर्शन हमेशा उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उनकी निरंतरता पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। वह अचानक विश्व कप की तरह शानदार प्रदर्शन करते हैं और फिर लगातार असफल होने लगते हैं। अभिषेक के प्रदर्शन में इस तरह का बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलता। हालांकि, मुझे लगता है कि सैमसन अगले मैच में फिर रन बनाएंगे।"
चुनाव
कभी सैमसन तो कभी सूर्यवंशी को मिलता है मौका
सूर्यवंशी को पहली बार जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया था।
हालांकि, शुरुआत में सैमसन को मौका मिला। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ और इंग्लैंड के विरुद्ध पहले टी-20 मैच में क्रमशः 5, 0 और 1 रन बनाए।
इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने 3 मैच खेले, जिनमें 14, 13 और 15 रन बनाए।
जिम्बाब्वे दौरे पर सूर्यवंशी 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहे।
इंतजार
आखिरी टी-20 में मिल सकता है सूर्यवंशी को मौका
भारत ने इंदौर में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में 2-1 की अहम बढ़त बनाई हुई है।
ऐसे में उसके पास चौथा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने का अच्छा मौका है।
इसके बाद टीम प्रबंधन सूर्यवंशी को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। सूर्यवंशी को खिलाने की मांग लगातार उठ रही है।
उनके बचपन के कोच मनीष ओझा भी नाराजगी जता चुके हैं।