Page Loader
एशियाई खेलों के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, अब तक जीते 71 पदक
भारत ने अब तक जीते 71 पदक (तस्वीर: एक्स/@19thAGofficial)

एशियाई खेलों के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, अब तक जीते 71 पदक

Oct 04, 2023
09:28 am

क्या है खबर?

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेल के 11वें दिन भारत की झोली में अब तक 2 पदक आ चुके हैं। इसके साथ ही एशियाई खेल 2023 में पदकों की संख्या 71 हो गई है। यह एशियाई खेलों में भारत के सबसे ज्यादा पदक हैं। इससे पहले 2018 में भारत ने 16 स्वर्ण सहित कुल 70 पदक जीते थे। अब 19वें एशियाई खेलों में भारत के 16 स्वर्ण, 26 रजत और 29 कांस्य पदक हो गए हैं।

प्रदर्शन

कांस्य पदक से हुई दिन की शुरुआत

11वें दिन मंजू रानी और राम बाबू की जोड़ी ने मिश्रित 35 किलोमीटर दौड़ में भारत को कांस्य पदक दिलाया। मेजबान चीन को स्वर्ण और जापान को रजत पदक मिला। इस पदक के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 70 हुई थी। इसके बाद तीरंदाजी में ओजस देवताले और ज्योति वेन्नम ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया की जोड़ी को मात दी। उन्होंने दक्षिण कोरिया को 159-158 से हराया।

ट्विटर पोस्ट

भारत ने जीते अब तक के सर्वाधिक पदक