NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत ने 5वें टी-20 में इंग्लैंड को दिया 248 रन का लक्ष्य, बनाए ये रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    भारत ने 5वें टी-20 में इंग्लैंड को दिया 248 रन का लक्ष्य, बनाए ये रिकॉर्ड्स
    अभिषेक शर्मा ने खेली जोरदार पारी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत ने 5वें टी-20 में इंग्लैंड को दिया 248 रन का लक्ष्य, बनाए ये रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 02, 2025
    09:07 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के 5वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 247/9 का विशाल स्कोर बनाया।

    इस बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे मैच में भारतीय टीम ने पावरप्ले में अपना सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया।

    सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ शतकीय पारी (135) की मदद से भारत ने शुरुआती 6 ओवर में 95/1 का स्कोर बना लिया था।

    आइए भारतीय टीम के रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं।

    रिकॉर्ड 

    भारतीय टीम ने पावरप्ले में बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर 

    भारतीय टीम ने पावरप्ले में अपने पिछले स्कोर के रिकॉर्ड में सुधार किया।

    इससे पहले भारत ने 2021 में खेले गए टी-20 विश्व कप में स्कॉटलैंड और पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों के बाद क्रमशः 82/2 और 82/1 के स्कोर किए थे।

    भारत को इस रिकॉर्ड तक पहुंचाने में अभिषेक की अहम भूमिका रही थी, जिन्होंने पावरप्ले के दौरान सिर्फ 21 गेंदों में भी 58 रन जड़ डाले थे।

    अभिषेक 

    अभिषेक ने लगाया धमाकेदार शतक 

    अभिषेक ने पारी के तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर की खूब पिटाई की। उन्होंने उस ओवर में 2 छक्के और एक चौका लगाया।

    ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया।

    इस बीच उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी निभाई। उन्होंने 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

    वह 54 गेंदों पर 7 चौकों और 13 छक्कों की बदौलत 135 रन बनाकर आउट हुए।

    अभिषेक 

    अभिषेक ने बनाए ये अन्य रिकॉर्ड्स 

    अभिषेक अब भारत की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने शुभमन गिल (126 रन बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2023) का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा।

    अभिषेक ओवरों (10.1) के हिसाब से टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक (10.2 ओवर) को पीछे छोड़ दिया।

    अभिषेक ने भारत से सर्वाधिक छक्के (13) का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

    सैमसन 

    इस सूची में शामिल हुए सैमसन 

    भारत से पारी की शुरुआत करने आए संजू सैमसन ने जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर ही छक्का लगाया।

    क्रिकबज के अनुसार, सैमसन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले केवल तीसरे भारतीय बन गए हैं।

    वह इस सूची में रोहित शर्मा (आदिल राशिद की गेंद पर, अहमदाबाद, 2021) और यशस्वी जायसवाल (सिकंदर रजा की गेंद पर, हरारे, 2024) के साथ शामिल हो गए हैं।

    सैमसन आज 7 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए।

    रिकॉर्ड 

    भारतीय टीम ने पूरे किए अपने सबसे तेज 100 रन 

    भारतीय टीम ने सिर्फ 6.3 ओवर (39 गेंद) ने अपने 100 रन पूरे किए थे। यह भारतीय टीम का सबसे तेज 100 रन का नया रिकॉर्ड बन गया है।

    भारत का 247/9 का स्कोर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर है।

    यह इस प्रारूप में भारत का चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी है। इससे पहले भारतीय टीम ने 3 बार 250 रन का आंकड़ा पार किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा...' में अनन्या पांडे की एंट्री, पहली झलक आई सामने कार्तिक आर्यन

    भारतीय क्रिकेट टीम

    मनोज तिवारी का गौतम गंभीर पर बड़ा आरोप, कहा- सौरव गांगुली का भी कर चुके अपमान मनोज तिवारी क्रिकेटर
    वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती के रिश्ते में तकरार, इंस्टग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो वीरेंद्र सहवाग
    भारत की जीत पर जोफ्रा आर्चर का अजीब बयान, कहा- किस्मत से मिली जीत इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    ICC की 'टेस्ट टीम ऑफ द ईयर' का ऐलान, जसप्रीत बुमराह समेत 3 भारतीय शामिल  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट: इंग्लैंड के खिलाफ इन भारतीय गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट  भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट: भारत के खिलाफ इंग्लैंड के इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट: भारत के खिलाफ इंग्लैंड के इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टी-20: ईडन गार्डन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    WPL 2025 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले  विमेंस प्रीमियर लीग
    अंडर-19 टी-20 विश्व कप 2025: नाइजीरिया महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर किया उलटफेर क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम इंग्लैंड: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी-20 के लिए घोषित की अपनी प्लेइंग इलेवन  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    कामिंदु मेंडिस बने 'ICC इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर', जानिए उनके शानदार आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड की अमेलिया केर को मिला 'ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024' का खिताब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    एबी डिविलियर्स की 4 साल बाद होगी क्रिकेट मैदान पर वापसी, WCL में लेंगे हिस्सा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: टेस्ट सीरीज के लिए टीमें, शेड्यूल और अन्य जानकारी  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025