LOADING...
टेस्ट क्रिकेट: इन भारतीय खिलाड़ियों की कप्तानी में सबसे ज्यादा बार बने हैं 600+ रन 
धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 6 बार दिए हैं 600 रन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट क्रिकेट: इन भारतीय खिलाड़ियों की कप्तानी में सबसे ज्यादा बार बने हैं 600+ रन 

Jul 27, 2025
06:02 pm

क्या है खबर?

हाल ही में मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी पहली पारी में 669 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लंबे अंतराल के बाद किसी टीम ने भारतीय टीम के विरुद्ध 600+ रन बनाने में सफलता हासिल की। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। इस बीच उन भारतीय कप्तानों के बारे में जानते हैं, जिनके नेतृत्व में खेलते हुए टीम ने सर्वाधिक बार 600+ रन दिए हैं।

#1 

महेंद्र सिंह धोनी (6 बार)

महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में शीर्ष पर मौजूद हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 6 टेस्ट में 600+ रन लुटाए थे। धोनी ने 60 टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी की थी, जिसमें से 27 में टीम को जीत मिली थी और 18 में हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच 15 टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुए थे। उन्होंने 2014 में आखिरी बार कप्तानी की थी।

#2 

लाला अमरनाथ (3 बार)

लाला अमरनाथ ने 1933-1952 के बीच 24 टेस्ट में कप्तानी की थी। इस बीच उनके नेतृत्व में भारत ने सिर्फ 2 टेस्ट जीते थे। उनकी कप्तानी में भारत को 6 टेस्ट में हार और 7 मैच ड्रॉ रहे थे। अमरनाथ की कप्तानी में खेलते हुए भारत ने 3 टेस्ट में 600 से अधिक रन लुटाए थे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 24.38 की औसत के साथ 878 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे।

#3 

सौरव गांगुली (3 बार)

सौरव गांगुली भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार रहे हैं। उनके नेतृत्व में खेलते हुए भी भारतीय टीम ने 3 मैचों में 600 से अधिक रन दिए थे। उनके नेतृत्व में भारत ने कुल 49 टेस्ट खेले थे, जिसमें से 21 मैचों में टीम को जीत मिली थी। इस बीच 13 टेस्ट भारतीय टीम हारी थी और 15 टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुए थे। गांगुली तीसरे सर्वाधिक टेस्ट जीत वाले भारतीय कप्तान थे।

#4 

सुनील गावस्कर (3 बार)

सुनील गावस्कर ने 1976-1985 के बीच कुल 47 टेस्ट में भारत की कप्तानी की थी। उस दौरान 3 टेस्ट में भारत ने 600 से ज्यादा रन दिए थे। गावस्कर की कप्तानी में भारत ने 9 टेस्ट जीते थे और 8 में शिकस्त झेली थी। इनके अलावा 30 टेस्ट ड्रॉ रहे थे। बतौर कप्तान गावस्कर ने 74 पारियों में 50.72 की औसत के साथ 3,449 रन बनाए थे, जिसमें 11 शतक शामिल थे।