टी-20 अंतरराष्ट्रीय: न्यूजीलैंड के खिलाफ इन भारतीय गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 22 अक्टूबर से टी-20 सीरीज शुरू होगी। ये सीरीज न्यूजीलैंड में होनी है। दोनों टीमों के बीच हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी से कई बार अपनी छाप छोड़ी है। कुछ गेंदबाजों ने कीवी बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया है। ऐसे में आइए आगामी सीरीज से पहले उन भारतीय गेंदबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
#1
जसप्रीत बुमराह (20 विकेट)
इस सूची में पहले स्थान पर स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2016 में खेला था।
अब तक इस खिलाड़ी ने 15 मुकाबले खेले हैं और इसकी 15 पारियों में 19.45 की औसत से 20 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 6.82 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/15 का है।
बुमराह ने न्यूजीलैंड में 5 मैचों की 5 पारियों में 21.50 की औसत से 6 विकेट लिए हैं।
#2
अर्शदीप सिंह (17 विकेट)
दूसरे स्थान पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह हैं। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ इस प्रारूप में अपना पहला मैच 2022 में खेला था।
उन्होंने 10 मुकाबले खेले हैं और इसकी 10 पारियों में 20 की औसत से 17 विकेट लिए हैं। उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/51 का रहा है।
न्यूजीलैंड में उन्होंने 2 पारियों में 16.50 की औसत से 4 विकेट लिए हैं।
#3
हार्दिक पांड्या (14 विकेट)
सूची में तीसरे स्थान पर हार्दिक पांड्या हैं। उन्होंने साल 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।
उन्होने कीवी टीम के खिलाफ 19 मुकाबले खेले हैं। इसकी 16 पारियों में 27.64 की औसत से 14 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 9 की रही है।
हार्दिक ने एक बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/16 का रहा है।
न्यूजीलैंड में हार्दिक के नाम 5 मैचों की 3 पारियों में 3 विकेट है।
#4
अक्षर पटेल (13 विकेट)
साल 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टी-20 अतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले अक्षर पटेल इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।
उन्होंने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं और इसकी 8 पारियों में 17.46 की औसत से 13 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.96 की रही है।
अक्षर का कीवी टीम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/9 का रहा है। न्यूजीलैंड में अक्षर एक भी मैच नहीं खेले हैं।