NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोहित ने जड़ा शानदार शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, जानें मैच के रिकार्ड्स
    खेलकूद

    रोहित ने जड़ा शानदार शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, जानें मैच के रिकार्ड्स

    रोहित ने जड़ा शानदार शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, जानें मैच के रिकार्ड्स
    लेखन Neeraj Pandey
    Jun 05, 2019, 10:57 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रोहित ने जड़ा शानदार शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, जानें मैच के रिकार्ड्स

    विश्व कप 2019 के आठवें मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने डगमगा गई और मात्र 227 रन ही बना सकी। युजवेंद्र चहल ने चार और जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट झटके। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (122*) की शानदार पारी की बदौलत आसानी के साथ मुकाबला जीत लिया।

    चहल ने की ऐतिहासिक गेंदबाजी

    युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 51 रन देकर चार विकेट हासिल किए। विश्व कप के एक मुकाबले में चार विकेट हासिल करने वाले चहृल भारत के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। युवराज सिंह ने भारत के लिए सबसे ज़्यादा दो बार विश्व कप में चार विकेट हासिल किया है। अनिल कुंबले और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 बार यह कारनामा किया है।

    शतकों के मामले में रोहित ने सौरव गांगुली को छोड़ा पीछे

    रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेली। यह वनडे में रोहित का 23वां शतक था। इसी के साथ रोहित ने वनडे में सौरव गांगुली (22) के शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और भारत के लिए तीसरे सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के लिए सबसे ज़्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (49) के नाम है। विराट कोहली (41) दूसरे नंबर पर हैं।

    अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने रोहित

    विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने वाले रोहित शर्मा तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। 2011 में सचिन तेंदुलकर और 2015 में शिखर धवन ने अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था।

    रोहित ने पूरे किए 12,000 इंटरनेशनल रन

    रोहित शर्मा ने 144 गेंदों में नाबाद 122 रनों की शानदार पारी खेली। रोहित ने अपनी पारी में 13 चौके और दो छक्के लगाए। इसके साथ ही रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए अपने 12,000 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित ने ओपनर बल्लेबाज के तौर पर भारत के लिए अपने 8,000 रन भी पूरे कर लिए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    रोहित शर्मा
    भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    युजवेंद्र चहल

    रोहित शर्मा

    IPL 2018 के बाद से कुछ खास नहीं रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI क्वालीफायर-2 में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा  मुंबई इंडियंस
    WTC फाइनल: भारत की संभावनाओं पर एमएसके प्रसाद बोले- सीनियर खिलाड़ियों को बनाने होंगे रन क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट पर रोहित शर्मा का बयान, कहा- मैं अलग करने की कोशिश कर रहा हूं इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल की विजेता टीम को मिलेंगे लगभग 13.2 करोड़ रुपये, ICC ने की घोषणा  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    रवि शास्त्री ने WTC फाइनल के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग इलेवन, जानिए किन पर जताया भरोसा रवि शास्त्री
    ड्यूक की जगह कूकाबुरा गेंद से हो सकता है WTC फाइनल, जानिए दोनों गेंदों में अंतर  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    BCCI ने पाकिस्तान के साथ न्यूट्रल वेन्यू पर टेस्ट सीरीज के प्रस्ताव को किया खारिज BCCI

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023 के लिए इन 8 टीमों को मिला सीधा प्रवेश, श्रीलंका-वेस्टइंडीज बाहर  वनडे क्रिकेट
    IPL 2023: दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जल्द होंगे शामिल, ये टीमें होंगी मजबूत एडेन मार्करम
    दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड को वनडे सीरीज में 2-0 से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    एडेन मार्करम ने करियर के 50वें वनडे में जड़ा अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े  एडेन मार्करम

    युजवेंद्र चहल

    KKR बनाम RR: चहल ने झटके 4 विकेट, बने IPL में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज  IPL 2023
    RR बनाम SRH: युजवेंद्र चहल ने झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR VS DC: युजवेंद्र चहल ने दिल्ली के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    युजवेंद्र चहल ने किया कारनामा, टी-20 क्रिकेट में 300 विकेट वाले पहले भारतीय बने  राजस्थान रॉयल्स

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023