Page Loader
एशियाई खेल 2023: भारतीय वॉलीबॉल टीम ने रचा इतिहास, कोरिया को हराकर अगले दौर में पहुंची
भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज की (तस्वीर: X/@India_AllSports)

एशियाई खेल 2023: भारतीय वॉलीबॉल टीम ने रचा इतिहास, कोरिया को हराकर अगले दौर में पहुंची

Sep 20, 2023
09:17 pm

क्या है खबर?

एशियाई खेल 2023 में भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ग्रुप स्टेज मुकाबले में एशियाई खेल 2018 की रजत पदक विजेता दक्षिण कोरिया को हराया। 5 सेटों तक चलने वाले इस मैच में भारतीय टीम ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी की और बढ़त बनाई। दक्षिण कोरिया ने फिर बराबरी की। अंतिम सेट में भारत ने दो मैच अंक गंवाए लेकिन फिर से वापसी करते हुए जीत हासिल की। इसके साथ ही टीम अगले दौर में पहुंच गई है।

प्रदर्शन

भारत ने 3-2 से हराया

भारत की 10 साल में दक्षिण कोरिया पर पहली जीत है। भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया। 73वीं रैंक वाली भारतीय टीम ने 27वीं रैंक वाली दक्षिण कोरिया को 25-27, 29-27, 25-22, 20-25, 17-15 से शिकस्त दी। गुरुवार को भारत का मुकाबला चीनी ताइपे से होगा। इससे पहले भारत ने कंबोडिया को 3-0 से हराया था। भारत ने पूल-C के मैच में निचली रैंकिंग वाले कंबोडिया को 25-14, 25-13, 25-19 से आसानी से शिकस्त दी थी।

ग्रुप

ग्रुप-C में है भारतीय टीम

ग्रुप A: चीन, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान। ग्रुप B: ईरान, नेपाल और बहरीन। ग्रुप C: कोरिया गणराज्य, भारत और कंबोडिया। ग्रुप D: चीनी ताइपे, पाकिस्तान और मंगोलिया। ग्रुप E: कतर, थाईलैंड और हांगकांग चीन। ग्रुप F: जापान, इंडोनेशिया, फिलीपींस और अफगानिस्तान।

ट्विटर पोस्ट

रोमांचक मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की