NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंगलैंड: यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया, बनाए ये रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    भारत बनाम इंगलैंड: यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया, बनाए ये रिकॉर्ड्स
    यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाया है (तस्वीर: एक्स/ @BCCI)

    भारत बनाम इंगलैंड: यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया, बनाए ये रिकॉर्ड्स

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 03, 2024
    10:11 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम की युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया है।

    उन्होंने 277 गेंद का सामना करते हुए यह कारनामा किया। वह टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

    यशस्वी ने मैच के पहले दिन 151 गेंद का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया था। आइए उनके आंकड़ो पर नजर डालते हैं।

    युवा

    तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी 

    यशस्वी ने 22 साल और 37 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

    दूसरे स्थान पर सुनील गावस्कर हैं। उन्होंने 21 साल और 277 दिन में यह कारनामा किया था। विनोद कांबली ने 21 साल और 32 दिन की उम्र में 224 रन की पारी खेली थी।

    सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड जावेद मियांदाद (19 साल 140 दिन) के नाम है।

    पारी

    कैसी रही यशस्वी की पारी और साझेदारी?

    यशस्वी ने 290 गेंद का सामना किया और 209 रन बनाए। उनके बल्ले से 19 चौके और 7 छक्के निकले। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 105 गेंद में 40 रन की साझेदारी निभाई।

    इसके बाद तीसरे विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ 68 गेंद में 49 रन जोड़े। श्रेयस अय्यर के साथ यशस्वी की 131 गेंद में 90 रन की साझेदारी हुई।

    इसके बाद रजत पाटीदार के साथ उन्होंने 70 रन और अक्षर पटेल के साथ 52 रन जोड़े।

    औसत

    प्रथम श्रेणी में यशस्वी का औसत 70 से ज्यादा 

    यशस्वी का घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड कमाल का है। उन्होंने अब तक 20 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं। इसकी 35 पारियों में उन्होंने 70.50 की औसत से 2,256 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 10 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 265 रन रहा है।

    लिस्ट-A क्रिकेट में उन्होंने 32 मैच खेले हैं इसकी 32 पारियों में उन्होंने 53.96 की औसत से 1,511 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 5 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं।

    डेब्यू 

    डेब्यू टेस्ट में शतक किया था अपने नाम 

    यशस्वी ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतक जड़ दिया था।

    उन्होंने अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 10 पारियों में वह 60.00 से ज्यादा की औसत के साथ 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

    उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी का यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में भी इस खिलाड़ी ने 80 रन की पारी खेली थी।

    आंकड़े

    दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे सलामी बल्लेबाज 

    यशस्वी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बने हैं।

    गावस्कर इंग्लैंड के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के तौर पर दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने साल 1979 में ओवल टेस्ट के दौरान 221 रन की पारी खेली थी।

    ऐसे में यशस्वी घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज भी बन गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    पहला टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ भारत के नाम रहा पहला दिन, यशस्वी जायसवाल की उम्दा पारी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    अंडर-19 विश्व कप 2024: भारत ने आयरलैंड को हराकर दर्ज की अपनी लगातार दूसरी जीत अंडर-19 विश्व कप
    भारत बनाम इंग्लैंड: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: शुभमन गिल की खराब फॉर्म जारी, पिछली 10 पारियों में नहीं लगा पाए अर्धशतक  शुभमन गिल

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    रजत पाटीदार का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े रजत पाटीदार
    पहला टेस्ट: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन भारतीय क्रिकेट टीम
    अश्विन-जडेजा की जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए झटके सर्वाधिक विकेट, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रविचंद्रन अश्विन WTC में 150 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    हैदराबाद टेस्ट: ओली पोप ने भारत के खिलाफ लगाया अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा टेस्ट: जोश हेजलवुड ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा टेस्ट: नाथन लियोन ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: भारत और इंग्लैंड के बीच रोचक हुआ मुकाबला, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम इंग्लैंड: टॉम हार्टले ने डेब्यू टेस्ट में झटके 9 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: शिवम दुबे ने लगाया प्रथम श्रेणी करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  शिवम दुबे
    ICC ने बहाल की श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता, कहा- अब नहीं हो रहा दायित्वों का उल्लंघन  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    रणजी ट्रॉफी 2024: शिवम दुबे ने लगाया शानदार शतक, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025