
चैंपियंस लीग के किन संस्करणों में भारत की टीमों ने जीते हैं खिताब?
क्या है खबर?
अगले साल सितंबर से पुरुषों की टी-20 चैंपियंस लीग फिर से शुरू होगी। यह टूर्नामेंट लगभग 1 दशक बाद वापसी के लिए तैयार है। बता दें कि आखिरी बार 2014 में यह लीग खेली गई थी, जिसमें विभिन्न देशों की शीर्ष टीमें हिस्सा लेती हैं। भारत की चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इसका खिताब जीत चुकी हैं। इस बीच चैंपियंस टी-20 लीग के उन संस्करणों के बारे में जानते हैं, जिनमें भारतीय टीमें विजेता बनीं थीं।
#1
चेन्नई सुपरकिंग्स (2010)
CSK ने चैंपियंस लीग के दूसरे संस्करण का खिताब अपने नाम किया था। जोहान्सबर्ग में खेले गए फाइनल में CSK ने दक्षिण अफ्रीका की वारियर्स टीम को 8 विकेट से हराया था। खिताबी मुकाबले में वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 128/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में CSK ने मुरली विजय की 58 रन की पारी की मदद से 6 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया था।
#2
मुंबई इंडियंस (2011)
चैंपियंस लीग के तीसरे संस्करण का खिताब MI ने जीता था। दिलचस्प रूप से 2011 में फाइनल मैच 2 भारतीय टीमों के बीच खेला गया था। फाइनल में MI ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 31 रन से हराया था। चेन्नई में हुए उस मैच में MI ने पहले खेलते हुए जेम्स फ्रेंकलिन के 41 रन की मदद से 139 रन बनाए थे। जवाब में RCB की टीम 108 रन पर सिमट गई थी।
#3
मुंबई इंडियंस (2013)
2013 में एक बार फिर MI ने इस खिताब को जीतने में सफलता हासिल की थी। चैंपियंस लीग के इतिहास में MI की टीम 1 से अधिक खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी थी। दिल्ली में खेले गए फाइनल में MI ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 33 रन से हराया था। अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मुकाबले में MI ने 202/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में RR की पारी 169 रन पर सिमट गई थी।
#4
चेन्नई सुपरकिंग्स (2014)
2014 में खेले गए संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में CSK की टीम विजेता बनी थी। फाइनल में CSK ने KKR को 8 विकेट से हराया था। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मैच में RCB ने 180/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में CSK की टीम ने सुरेश रैना के शतक की मदद से 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया था। रैना ने 62 गेंदों में नाबाद 109 रन बनाए थे।