Page Loader
इंटरनेशनल कैलेंडर ज़्यादा व्यस्त लग रहा तो IPL छोड़ दें भारतीय क्रिकेटर्स- कपिल देव

इंटरनेशनल कैलेंडर ज़्यादा व्यस्त लग रहा तो IPL छोड़ दें भारतीय क्रिकेटर्स- कपिल देव

लेखन Neeraj Pandey
Feb 28, 2020
11:39 am

क्या है खबर?

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत पर कहा था कि इंटरनेशनल कैलेंडर काफी व्यस्त होता जा रहा है और खिलाड़ियों को आराम करने का समय नहीं मिल पा रहा है। अब पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने कहा है कि यदि खिलाड़ियों को इंटरनेशनल कैलेंडर व्यस्त लग रहा है तो वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हिस्सा मत लें। आइए जानते हैं कपिल ने और क्या-क्या कहा।

बयान

ज़्यादा पड़ रहा भार तो मत खेलो IPL- कपिल देव

कपिल देव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि खिलाड़ियों को अपने ऊपर ज़्यादा भारत लगता है तो वे IPL छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, "वहां आप देश के लिए नहीं खेल रहे हैं। यदि आपको लगता है कि आपके ऊपर ज़्यादा भार है तो आप IPL के दौरान आराम ले सकते हैं। हालांकि, जब आप देश के लिए खेल रहे हों तो आपकी फीलिंग अलग होनी चाहिए।"

प्रदर्शन

देश के लिए खिलाड़ियों को देना चाहिए अपना बेस्ट- कपिल

कपिल ने आगे यह भी कहा कि जब खिलाड़ी अपने देश के लिए खेल रहा हो तो उसे अपना बेस्ट देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ी काफी ज़्यादा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे हैं तो इसकी एनर्जी का देश के लिए खेलते समय समझौता नहीं होना चाहिए। हालांकि, उन्होंने न्यूजीलैंड के वर्तमान दौरे पर वनडे सीरीज़ या फिर पहले टेस्ट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की थकान पर कोई कमेंट नहीं किया।

विराट कोहली

कोहली ने कही थी सीधे स्टेडियम में लैंड करके खेलने जैसी बात

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद कहा था कि यह एकदम स्टेडियम में लैंड करके सीधे मैदान पर पहुंचने जैसा होता जा रहा है। उन्होंने कहा था, "एक ऐसी जगह पर आना जहां का समय भारत से लगभग साढ़े सात घंटे आगे है और वहां की परिस्थितियों से तालमेल बिठाना मुश्किल है। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में इस तरह की चीजों पर ध्यान दिया जाएगा।"

2020 कैलेंडर

इस प्रकार का है भारतीय खिलाड़ियों का इस साल का शेड्यूल

2020 जनवरी में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज़ खेली और 24 जनवरी को वे न्यूजीलैंड में टी-20 सीरीज़ खेल रहे थे। न्यूजीलैंड का दौरा समाप्त करने के बाद भारत 12 मार्च से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ खेलेगा। इसके बाद IPL और फिर जून-जुलाई में टी-20 और वनडे सीरीज़ के लिए श्रीलंका दौरा। अगस्त में जिम्बाब्वे का दौरा और सितंबर में एशिया कप।

जानकारी

भारत का आगे का कार्यक्रम

सितंबर-अक्टबूर में इंग्लैंड के खिलाफ होम सीरीज़, अक्टबूर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा और फिर अक्टूबर-नवंबर में टी-20 विश्व कप। टी-20 विश्व कप के ठीक बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट और वनडे सीरीज़।