NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: रविचंद्रन अश्विन और ट्रेविस हेड समेत ये खिलाड़ी हुए नामांकित 
    अगली खबर
    ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: रविचंद्रन अश्विन और ट्रेविस हेड समेत ये खिलाड़ी हुए नामांकित 
    रविचंद्रन अश्विन के लिए साल 2023 कमाल का रहा था (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: रविचंद्रन अश्विन और ट्रेविस हेड समेत ये खिलाड़ी हुए नामांकित 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 05, 2024
    05:52 pm

    क्या है खबर?

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने शुक्रवार (5 जनवरी) को 'मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023' के पुरस्कार के लिए 4 खिलाड़ियों को नामित किया है।

    इस सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंड खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट का नाम शामिल है।

    इन सभी खिलाड़ियों के लिए साल 2023 काफी बेहतरीन रहा था। आइए इन सभी के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन 

    साल 2023 में कैसा रहा अश्विन का प्रदर्शन?

    अश्विन को साल 2023 में 7 टेस्ट खेलने का मौका मिला था। उन्होंने 17.02 की उम्दा औसत के साथ 41 विकेट झटके थे।

    उन्होंने पिछले साल 4 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 7/71 विकेट की रही थी।

    उनके बाद साल 2023 में सबसे ज्यादा भारत के लिए विकेट रविंद्र जडेजा ने लिए थे। उन्होंने 7 मुकाबलों में 19.39 की औसत से 33 विकेट झटके थे।

    मोहम्मद सिराज के नाम 7 मैच में 15 विकेट था।

    सर्वाधिक

    उस्मान ख्वाजा ने बनाए थे साल 2023 में सबसे ज्यादा रन 

    ख्वाजा के अलावा साल 2023 में किसी भी बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 1,000 से ज्यादा रन नहीं बनाए थे।

    उन्होंने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए 13 टेस्ट मैच खेले थे। इसकी 24 पारियों में उन्होंने 52.60 की औसत से 1,210 रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से पिछले साल 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले थे। वह 3 बार खाता खोले बिना भी पवेलियन लौटे थे। ख्वाजा का साल 2023 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 195 रन रहा था।

    बल्लेबाजी

    जो रूट के बल्ले ने भी किया था कमाल 

    इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रूट ने साल 2023 के दौरान टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 8 मैचों में 65.58 की शानदार औसत से 787 रन बनाए थे।

    उनकी स्ट्राइक रेट 76.33 की रही थी। उन्होंने पिछले साल खेली गई 14 पारियों में 2 शतक के अलावा 7 अर्धशतक अपने नाम किए थे।

    साल 2023 की एशेज सीरीज में वह 51.50 की औसत से 412 रन बनाकर तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे।

    ऑस्ट्रेलिया

    ट्रेविस हेड ने भी किया था कमाल 

    हेड का साल 2023 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने 13 टेस्ट मैचों में 41.77 की औसत से 919 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट भी 75.57 की रही थी।

    उन्होंने टेस्ट में 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक भी अपने नाम किए थे। उनके द्वारा WTC फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली 163 रन की पारी सर्वश्रेष्ठ रही थी।

    इसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    रविचंद्रन अश्विन
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    भारतीय क्रिकेट टीम

    रविंद्र जडेजा हैं इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, जानिए आंकड़े रविंद्र जडेजा
    अगर आप टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं तो आराम नहीं कर सकते- विराट कोहली विराट कोहली
    रोहित शर्मा इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, जानिए आंकड़े रोहित शर्मा
    बास डी लीडे ने इस साल एक वनडे मैच में लुटाए सबसे ज्यादा रन, जानिए आंकड़े बास डी लीडे

    रविचंद्रन अश्विन

    WTC: विदेशी धरती पर भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले तीसरे गेंदबाज बने रविचंद्रन अश्विन भारतीय क्रिकेट टीम
    अश्विन-जडेजा की जोड़ी ने टेस्ट में झटके हैं 486 विकेट, मैक्ग्राथ-गिलेस्पी को पीछे छोड़ा रविंद्र जडेजा
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: अश्विन ने दूसरी पारी में लिए 7 विकेट, बनाए ये रिकॉर्ड्स  टेस्ट क्रिकेट
    अश्विन समेत इन भारतीय गेंदबाजों ने विदेश में टेस्ट की दोनों पारी में लिए 5 विकेट भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    दूसरा टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका की पारी 55 रन पर सिमटी, मोहम्मद सिराज ने चटकाए 6 विकेट  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    ICC इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर: यशस्वी जायसवाल सहित ये खिलाड़ी हुए नामांकित इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम का ऐलान, इन्हें मिला मौका  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामांकित हुए सूर्यकुमार यादव, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन सूर्यकुमार यादव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025