ICC रैंकिंग: श्रेयस अय्यर टी-20 में चौथे स्थान पर पहुंचे, संजू सैमसन को भी हुआ फायदा
क्या है खबर?
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें टी-20 में श्रेयस अय्यर को फायदा पहुंचा है। भारतीय कप्तान अय्यर टी-20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग में अब भारत का दबदबा है। शीर्ष-4 में से 3 बल्लेबाज भारत के मौजूद हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
अय्यर
अय्यर को हुआ 3 पायदान का फायदा
अय्यर अब 798 रेटिंग अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्हें 3 पायदान का फायदा हुआ है।
उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्रमशः 102*, 40 और 1 रन के स्कोर किए हैं
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान (883) तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
बल्लेबाजों में ईशान किशन शीर्ष पर बरकरार हैं। उनके अब 904 रेटिंग अंक हैं।
अभिषेक शर्मा 891 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
बल्लेबाज
तिलक और संजू को भी हुआ फायदा
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन 4 पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में 82 रन की पारी खेली थी।
तिलक वर्मा को भी एक पायदान का फायदा हुआ है।
वह अब 731 रेटिंग अंक के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सीरीज के दूसरे टी-20 में नाबाद 44* रन और तीसरे टी-20 में 28 रन बनाए थे।
गेंदबाज
भारतीय गेंदबाजों को हुआ नुकसान
भारतीय गेंदबाजों को रैंकिंग में नुकसान हुआ है।
बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल 2 पायदान के नुकसान के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक पायदान के घाटे के साथ 11वें स्थान पर मौजूद हैं।
वहीं, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 3 पायदान के नुकसान के साथ 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
बता दें कि चक्रवर्ती और बुमराह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में शामिल नहीं हैं।
रैंकिंग
इन खिलाड़ियों को भी हुआ फायदा
टी-20 रैंकिंग में कुसल मेंडिस 3 पायदान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
शेरफेन रदरफोर्ड 13 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
वहीं, श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी माज सदाकत बड़ी छलांग के साथ 45वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
रोस्टन चेस ने टी-20 गेंदबाजो (24 पायदान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर) में बड़ी छलांग लगाई है।