NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: नवंबर के लिए हारिस रऊफ ने जीता पुरस्कार 
    अगली खबर
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: नवंबर के लिए हारिस रऊफ ने जीता पुरस्कार 
    नवंबर में शानदार रहा था रऊफ का प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: नवंबर के लिए हारिस रऊफ ने जीता पुरस्कार 

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 11, 2024
    03:36 pm

    क्या है खबर?

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने नवंबर महीने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना है।

    उन्होंने भारत के जसप्रीत बुमराह और दक्षिण अफ्रीका के मार्को येंसन को पीछे छोड़ते हुए ये प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है।

    पाकिस्तानी गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन 

    ऐसा रहा था रऊफ का प्रदर्शन 

    पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 22 साल बाद वनडे सीरीज में जीत मिली।

    सीरीज में रऊफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने 3 मैच में 12 की उम्दा औसत के साथ 10 विकेट लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/29 का रहा था।

    टी-20 सीरीज में भी रऊफ का प्रदर्शन कमाल का रहा था। उन्होंने 3 मैच में 15.40 की शानदार औसत के साथ 5 विकेट लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/22 का रहा था।

    जानकारी

    लगातार दूसरे महीने प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए नोमान

    लगातार दूसरे महीने पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ये पुरस्कार जीता है। बता दें कि अक्टूबर महीने के लिए पाकिस्तान के नोमान अली प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए थे। उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में कहर बरपाया था।

    प्रदर्शन 

    नवंबर में कैसा रहा था बुमराह और येंसन का प्रदर्शन?

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पहले टेस्ट मैच में बुमराह ने घातक गेंदबाजी की थी। उन्होंने 8 विकेट झटके थे।

    पहली पारी में इस खिलाड़ी ने 30 रन देकर 5 विकेट लिए थे। दूसरी पारी में बुमराह ने 42 रन खर्च किए और 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

    नवंबर में येंसन का भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज और श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन रहा था। तीसरे टी-20 में इस खिलाड़ी ने 17 गेंदों में 54 रन जड़े थे।

    महिला वर्ग

    महिला वर्ग में डैनी व्यात ने जीता पुरस्कार

    महिलाओं में इंग्लैंड की डैनी व्यात को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में 71 की औसत और 163.21 की स्ट्राइक रेट से 142 रन बनाए थे।

    उन्होंने नादिन डी क्लार्क और शर्मिन अख्तर को पीछे छोड़कर ये पुरस्कार जीता।

    अख्तर ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 69.50 की औसत 139 रन बनाए थे। क्लार्क ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 135.59 की स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हारिस रऊफ
    ICC अवार्ड्स
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    हारिस रऊफ

    भारत के खिलाफ पहले वनडे में हारिस रऊफ की शानदार गेंदबाजी, 3 विकेट अपने नाम किए एशिया कप क्रिकेट
    पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: हारिस रऊफ के वनडे में 50 विकेट पूरे, जानिए उनके आंकड़े एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023: हारिस रऊफ ने बांग्लादेश के खिलाफ लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    एशिया कप में कहर बरपा रही पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों की तिकड़ी, अब तक झटके 23 विकेट एशिया कप क्रिकेट

    ICC अवार्ड्स

    रेणुका सिंह बनी 'ICC एमर्जिंग विमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर', ऐसा रहा प्रदर्शन भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    बाबर आजम चुने गए 'ICC मेंस वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर', जानिए कैसा रहा प्रदर्शन बाबर आजम
    बेन स्टोक्स चुने गए 'ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर', जानिए कैसा रहा प्रदर्शन  बेन स्टोक्स
    बाबर आजम चुने गए 'ICC मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर', जानिए कैसा रहा प्रदर्शन बाबर आजम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: मिचेल स्टार्क का एडिलेड में रहा है कमाल का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  मिचेल स्टार्क
    एडिलेड टेस्ट में स्कॉट बोलैंड को मिल सकता है मौका, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    भारत ने अब तक खेले हैं 4 पिंक बॉल टेस्ट, जानिए कैसा रहा मुकाबलों का हाल  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    मार्नस लाबुशेन एडिलेड में 71.75 की औसत से बनाते हैं रन, जानिए उनके शानदार आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: मार्नस लाबुशेन ने पिंक बॉल टेस्ट में लगाया अपना चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  मार्नस लाबुशेन
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: ट्रेविस हेड ने अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक लगाया, जानिए आंकड़े ट्रेविस हेड
    टेस्ट क्रिकेट: इंग्लैंड ने रचा इतिहास, 5 लाख रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बनी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: मोहम्मद शमी फिलहाल नहीं जाएंगे ऑस्ट्रेलिया, जानिए क्या है कारण  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025