NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / इन खिलाड़ियों और टीमों के नाम हैं विश्व कप के बड़े रिकॉर्ड्स, क्या टूटेंगे इस बार?
    अगली खबर
    इन खिलाड़ियों और टीमों के नाम हैं विश्व कप के बड़े रिकॉर्ड्स, क्या टूटेंगे इस बार?

    इन खिलाड़ियों और टीमों के नाम हैं विश्व कप के बड़े रिकॉर्ड्स, क्या टूटेंगे इस बार?

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    May 16, 2019
    07:40 pm

    क्या है खबर?

    क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ ICC 2019 क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में होगी।

    विश्व कप का पहला मैच इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ओवल में खेला जाएगा।

    इंग्लैंड और भारत इस टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।

    क्रिकेट में एक फेमस कहावत है कि यहां रिकॉर्ड्स टूटने के लिए ही बनते हैं, तो आइये जानते हैं कि इस बार कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड्स बन या टूट सकते हैं।

    टीम टोटल

    सर्वोत्तम और न्यूनतम टीम टोटल

    क्रिकेट के इतिहास में पहला विश्व कप 1975 में खेला गया था। तब से इस टूर्नामेंट में अब तक चार बार 400 से ज़्यादा रन बने हैं।

    विश्व कप में सर्वोत्तम टीम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया (417/6) के नाम है, जो उसने 2015 विश्व कप में बनाया था।

    विश्व कप में न्यूनतम टीम स्कोर बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड कनाडा के नाम है। कनाडा 2003 विश्व कप में सिर्फ 36 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

    क्या आप जानते हैं?

    विश्व कप के एक मैच में सबसे ज़्यादा अतिरिक्त रन

    विश्व कप के एक मैच में सबसे ज़्यादा अतिरिक्त रन देने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। पाक ने 1999 विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ एक मैच में 59 रन अतिरिक्त के दिए थे। इस विश्व कप में ये रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

    शतक और अर्धशतक

    सबसे ज़्यादा शतक और अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड

    विश्व कप में सबसे ज़्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (6) के नाम है।

    इस बार विश्व कप में सभी टीमें 10-10 मैच खेलेंगी। ऐसे में धवन, कोहली, गप्टिल और गेल जैसे बल्लेबाज़ इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। इन सब के नाम 2-2 शतक हैं।

    विश्व कप में सबसे ज़्यादा अर्धशतक बनाने की सूची में पहले नंबर पर सचिन (21) और दूसरे नंबर पर संगाकारा (12) हैं। इस विश्व कप में संगाकारा का रिकॉर्ड टूट सकता है।

    रिकॉर्ड

    विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज़्यादा शतक और सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

    विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज़्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड कुमार संगाकारा (4) के नाम है। संगाकारा ने 2015 विश्व कप के 7 मैचों में ये कारनामा किया था।

    विश्व कप में सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड क्रिस गेल और मार्लन सैमुअल्स के नाम है। इन दोनों ने 2015 में 372 रनों की साझेदारी की थी।

    विश्व कप में किसी बल्लेबाज़ द्वारा एक मैच में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मार्टिन गुप्टिल (237*) के नाम है।

    अनचाहा रिकॉर्ड

    सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज़

    विश्व कप में सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड नाथन एस्टल और इजाज़ अहमद (5) के नाम है।

    वहीं इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन चार बार विश्व कप में शून्य पर आउट हो चुके हैं।

    रॉबिन राउंड फॉर्मेट में होने के कारण इस विश्व कप में इस रिकॉर्ड के टूटने के सबसे ज़्यादा चांस हैं।

    विकेटकीपर द्वारा सबसे ज़्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड संगाकारा (54) के नाम है। धोनी (32) इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

    जानकारी

    विश्व कप में सबसे तेज़ शतक और अर्धशतक

    विश्व कप में सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड केविन ओ ब्रायन (50 गेंद) के नाम है। ओ ब्रायन ने 2011 में सबसे तेज़ शतक लगाया था। वहीं सबसे तेज़ अर्धशतक का रिकॉर्ड ब्रेंडन मैकुलम (18 गेंद) के नाम है।

    गेंदबाज़ी के रिकॉर्ड

    गेंदबाज़ी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

    विश्व कप में गेंदबाज़ी में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्ग्राथ के नाम है। मैक्ग्राथ ने 2003 में 15 रन देकर 7 विकेट लिए थे।

    विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी मैक्ग्राथ के नाम है। मैक्ग्राथ ने 2007 विश्व कप में 26 विकेट लिए थे।

    रनों के अंतराल से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में अफगानिस्तान को 275 रनों से हराया था।

    उपलब्धि

    विश्व कप में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

    विश्व कप में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स (37) के नाम है।

    विश्व कप के एक मैच में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (16) के नाम है। गेल ने 2015 विश्व कप में ये कारनामा किया था।

    सबसे कम उम्र में विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड कपिल देव (24 साल, 5 महीने, 19 दिन) के नाम है। धोनी इस सूची में तीसरे पर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    क्रिस गेल
    2019 क्रिकेट विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश
    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना

    विराट कोहली

    विराट कोहली ने बताया, आखिर क्यों RCB अब तक नहीं जीत पाई IPL का खिताब इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: यहां जानिए RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन, जो जीत सकती है पहला खिताब इंडियन प्रीमियर लीग
    ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद राहुल द्रविड़ ने विराट सेना को चेताया, कही ये बड़ी बात क्रिकेट समाचार
    IPL 2019 Match 1: CSK और RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    विश्व कप 2019: वेस्टइंडीज ने 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल को बनाया उप-कप्तान क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    IPL 2019: क्रिस गेल ने केएल राहुल को बताया कोहली से बेहतर, जानें क्या कुछ कहा इंडियन प्रीमियर लीग
    विश्व कप 2019: जानिए क्या है ऑस्ट्रेलियाई टीम की मज़बूती और कमज़ोरी डेविड वार्नर
    IPL 2019 Qualifier 1: मुंबई ने CSK को आसानी से हराया, फाइनल में किया प्रवेश इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिस गेल

    गेल ने जीता ऑस्ट्रेलियन मीडिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, मिलेंगे करोड़ों रूपए क्रिकेट समाचार
    IPL के स्टार खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज टीम में नहीं मिली जगह, बोर्ड ने किए बड़े बदलाव क्रिकेट समाचार
    #KXIPvRCB: काम नहीं आई गेल की रिकॉर्ड पारी, कोहली-डिविलियर्स की बदौलत RCB ने KXIP को हराया इंडियन प्रीमियर लीग
    #DCvKXIP: धवन और अय्यर ने जड़े अर्धशतक, DC ने KXIP को 5 विकेट से हराया इंडियन प्रीमियर लीग

    2019 क्रिकेट विश्व कप

    क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया ने की सिफारिश, 2019 विश्व कप में पाकिस्तान से न खेले भारत भारत की खबरें
    क्या हम ICC 2019 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देख पाएंगे? भारत की खबरें
    पाक कप्तान सरफराज़ को सट्टेबाज़ी का ऑफर देने वाले कोच पर लगा 10 साल का बैन पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    ICC 2019 क्रिकेट विश्व कप के फॉर्मेट में हुए बदलाव, जानिए क्या है नया फॉर्मेट क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025