NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलेगी भारतीय महिला टीम, फ्यूचर टूर प्रोग्राम की हुई घोषणा
    अगली खबर
    ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलेगी भारतीय महिला टीम, फ्यूचर टूर प्रोग्राम की हुई घोषणा
    इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट खेलेगी भारत (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलेगी भारतीय महिला टीम, फ्यूचर टूर प्रोग्राम की हुई घोषणा

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 16, 2022
    05:47 pm

    क्या है खबर?

    आज महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने पहली बार महिलाओं के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) की घोषणा की है। महिलाओं के FTP के पहले चक्र (2022 से 2025 तक) के अंतर्गत भारतीय टीम दो टेस्ट मैच खेलेगी।

    इसके अलावा भारतीय महिला टीम, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी भी करेगी।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    टेस्ट

    दो टेस्ट खेलेगी भारतीय टीम

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिसंबर 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ इकलौता टेस्ट खेलेगी। इसके ठीक बाद दिसंबर में ही भारत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट खेलेगी। यह दोनों टेस्ट भारत में ही खेले जाने तय हैं।

    पहले चक्र में सबसे ज्यादा टेस्ट इंग्लैंड (5) खेलेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया चार जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले चक्र के दौरान तीन टेस्ट खेल सकेगी।

    इन चार देशों के अलावा कोई अन्य देश देश नहीं खेलेगा।

    मेजबानी

    इन बड़े देशों की मेजबानी करेगी भारत

    दक्षिण अफ्रीका सितंबर 2023 में तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारत की यात्रा करेगी। वहीं अक्टूबर में न्यूजीलैंड, भारत का दौरा करेगी, जिसमें वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी।

    एक महीने से अधिक के अंतराल के बाद, इंग्लैंड दिसंबर में एक टेस्ट और तीन टी-20 के लिए भारत का दौरा करेगी। इसके बाद एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 के लिए दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत आएगी।

    आगामी दौरे

    सितंबर 2022 में इंग्लैंड का दौरा करेगी भारतीय टीम

    इस साल जून-जुलाई में भारत, श्रीलंका में पहले ही तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेल चुका है, जो FTP का हिस्सा हैं। बता दें FTP मई 2022 में शुरू हुआ और अप्रैल 2025 के अंत तक चलेगा।

    भारत का अगला कार्यक्रम सितंबर में होने वाला इंग्लैंड का दौरा होगा।

    इसके बाद साल के अंत में पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज होगी।

    जानकारी

    इस चक्र में कुल 301 मैच खेले जाएंगे

    कुल मिलाकर FTP के पहले चक्र के दौरान 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे, जिसमें कुल सात टेस्ट मैच, 135 वनडे और 159 टी-20 अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स कौन हैं? दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    महिला बिग बैश लीग में खेलती दिखेंगी पूजा वस्त्राकर, ब्रिस्बेन हीट ने किया साइन महिला क्रिकेट
    भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, हेटमायर की वापसी भारतीय क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: पहले टी-20 की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम भारत, महिला क्रिकेट: अमेलिया केर के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने जीता दूसरा वनडे क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड बनाम भारत, महिला क्रिकेट: तीसरे वनडे को जीतकर न्यूजीलैंड ने सीरीज पर कब्जा जमाया क्रिकेट समाचार
    महिला क्रिकेट: न्यूजीलैंड से चौथा वनडे भी हारा भारत, बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    ICC वनडे रैंकिंग: भारतीय बल्लेबाज ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा को हुआ फायदा क्रिकेट समाचार

    महिला क्रिकेट

    न्यूजीलैंड बनाम भारत, महिला क्रिकेट: मिताली के अर्धशतक के बावजूद पहले वनडे में हारा भारत क्रिकेट समाचार
    महिला विश्व कप: ईनामी राशि की हुई घोषणा, विजेता को मिलेंगे लगभग 10 करोड़ रुपये क्रिकेट समाचार
    द हंड्रेड: मंधाना और जेमिमाह को उनकी टीमों ने किया रिटेन, शफाली को किया गया रिलीज स्मृति मंधाना
    महिला क्रिकेट: भारत ने पांचवे वनडे में न्यूजीलैंड को हराया, बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025