NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जानिए हालिया समय में किस प्रकार चोटों से परेशान रहे हैं रोहित शर्मा
    अगली खबर
    जानिए हालिया समय में किस प्रकार चोटों से परेशान रहे हैं रोहित शर्मा

    जानिए हालिया समय में किस प्रकार चोटों से परेशान रहे हैं रोहित शर्मा

    लेखन Neeraj Pandey
    Mar 24, 2021
    06:17 pm

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय ओपनर रोहित शर्मा को दाहिनी कोहनी पर चोट लगी थी। मार्क वुड की तेज गेंद पर वह चोटिल हुए थे। इसके बाद रोहित ने भारत के लिए फील्डिंग नहीं की थी। 2019-20 के न्यूजीलैंड दौरे के बाद से रोहित लगातार चोटों से परेशान रहे हैं।

    आइए जानते हैं कि रोहित पिछले एक साल से अधिक के समय से किस तरह की चोटों से परेशान रहे हैं।

    न्यूजीलैंड दौरा

    न्यूजीलैंड दौरे पर रोहित ने मिस किया था वनडे और टेस्ट सीरीज

    2019-20 के न्यूजीलैंड दौरे पर जांघ में लगी चोट के कारण रोहित ने वनडे और टेस्ट सीरीज दोनों मिस किए थे। पांच मैचों की टी-20 सीरीज के अंतिम मैच में रन लेते हुए रोहित चोटिल हुए थे।

    इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मयंक अग्रवाल को उनकी जगह उतारा गया था। वनडे और टेस्ट सीरीज दोनों में पृथ्वी शॉ और अग्रवाल ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली थी।

    IPL 2020

    IPL में भी चोट से परेशान रहे थे रोहित

    कोरोना के कारण लगे ब्रेक के बाद रोहित ने मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के साथ वापसी की थी। हैमस्ट्रिंग इंजरी होने से पहले उन्होंने IPL के पहले हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया था।

    चोट के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए किसी भी फॉर्मेट की टीम में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि, रोहित ने IPL के नॉकआउट मुकाबलों में वापसी की थी और मुंबई इंडियंस को पांचवीं बार चैंपियन बनाया था।

    विवाद

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रोहित को नहीं चुने जाने पर हुआ था विवाद

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रोहित को बाहर किए जाने पर काफी बवाल हुआ था। चोट के कारण रोहित को टीम में नहीं चुना गया था, लेकिन टीम घोषित होने के बाद रोहित MI के लिए खेलते नजर आए।

    रोहित MI के लिए खेलने के लिए फिट थे तो उन्हें भारतीय टीम में क्यों नहीं चुना गया। इस सवाल को लेकर भारतीय चयनकर्ताओं पर लंबे समय तक सवाल दागे गए थे।

    ऑस्ट्रेलिया दौरा

    फिट होकर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे रोहित

    IPL समाप्त होने के बाद रोहित वापस भारत लौटे थे और फिर उन्होंने नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) जाकर रिकवरी पर काम किया था। रोहित फिट तो हो गए, लेकिन क्वारंटाइन नियमों के कारण वह पहले दो टेस्ट से बाहर हो गए थे।

    हालांकि, इसके बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया और ऑस्ट्रेलिया जाकर उन्होंने अंतिम दो टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया था। इसके बाद से रोहित लगातार भारतीय टीम के साथ बने हैं।

    जानकारी

    रोहित के बिना कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन

    2019 क्रिकेट विश्व कप के बाद से रोहित के बिना भारत ने 11 वनडे जीते हैं तो 10 में उन्हें हार भी मिली है। दूसरी ओर रोहित की मौजूदगी में भारत ने 38 में से 29 वनडे मैच जीते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    रोहित शर्मा

    रोहित को सीमित ओवरों का कप्तान नहीं बनाया गया तो टीम का दुर्भाग्य होगा- गौतम गंभीर क्रिकेट समाचार
    आज के ही दिन रोहित ने रचा था इतिहास, वनडे में बनाया था सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर क्रिकेट समाचार
    टेस्ट सीरीज में कोहली की गैरमौजूदगी का फायदा ले सकते हैं रोहित- ग्लेन मैक्ग्राथ क्रिकेट समाचार
    पहली बार अपनी चोट को लेकर बोले रोहित शर्मा, कही ये बातें क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, सूर्यकुमार और प्रसिद्ध को मिला मौका BCCI
    भारत बनाम इंग्लैंड: फिटनेस टेस्ट पास करके भारतीय टीम से जुड़े टी नटराजन भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट
    भारत बनाम इंग्लैंड: पांचवे टी-20 का मैच प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत सभी जरुरी बातें भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज के लिए ये हो सकती है भारत की बेस्ट प्लेइंग इलेवन वनडे क्रिकेट

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल हो सकते हैं राहुल चाहर- रिपोर्ट्स क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम इंग्लैंड: टी-20 सीरीज में प्लेइंग इलेवन चुनने में कोहली को मिलेंगी ये चुनौतियां इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    आज ही के दिन भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल की थी पहली टेस्ट जीत क्रिकेट समाचार
    ICC टी-20 रैंकिंग: ऑस्ट्रेलिया को हटाकर दूसरे नंबर की टीम बनी भारत क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025