NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?
    IPL: पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?
    1/5
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    IPL: पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?

    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 23, 2021
    11:40 am
    IPL: पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?

    आज रात इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होने वाला है। इस मुकाबले में MI के कप्तान रोहित शर्मा अपनी 200वीं पारी खेलने के लिए तैयार हैं। वह IPL में 200 पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे। इस सीजन अब तक दो मैच गंवा चुकी MI के लिए रोहित शर्मा का प्रदर्शन अच्छा रहा है। आइए जानते हैं PBKS के खिलाफ रोहित ने कैसा प्रदर्शन किया है।

    2/5

    ऐसा रहा है रोहित का करियर और पंजाब के खिलाफ प्रदर्शन

    रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 25 मैचों में 669 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 29 छक्के और 63 चौके लगाए हैं और उनका स्ट्राइक-रेट 142.34 का रहा है। IPL में रोहित 204 मैचों में 31.39 की औसत के साथ 5,368 रन बना चुके हैं। वह लीग के पांचवें सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक एक शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं।

    3/5

    पंजाब के टॉप गेंदबाजों के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन

    रोहित ने पंजाब के मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ 27 गेंदों में 36 रन बनाए हैं। शमी ने अब तक एक बार रोहित का विकेट चटकाया है। युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और रोहित की एक भिड़ंत हुई है जिसमें अर्शदीप ने बाजी मारी है। अर्शदीप की एक गेंद खेलने वाले रोहित उस पर आउट हुए हैं। मुरुगन अश्विन की आठ गेंदों में रोहित ने 13 रन बनाए हैं और एक भी बार आउट नहीं हुए हैं।

    4/5

    पावरप्ले, मिडिल और डेथ ओवर्स में ऐसा रहा है रोहित का प्रदर्शन

    कई पोजीशन पर बल्लेबाजी करने वाले रोहित ने पावरप्ले में 30.9 की औसत से 1,236 रन बनाए हैं। बीच के ओवर्स में रोहित का औसत 37.91 का रहा है और उन्होंने 2,654 रन बनाए हैं। रोहित ने डेथ ओवर्स में 25.05 की औसत के साथ 1,478 रन बनाए हैं। पावरप्ले में रोहित की स्ट्राइक-रेट सबसे कम 115.41 की रही है। डेथ ओवर्स में उन्होंने सबसे अधिक 182.24 की स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं। मिडिल ओवर्स में यह 119.33 की है।

    5/5

    सीजन का पहला अर्धशतक लगाना चाहेंगे रोहित

    रोहित इस सीजन दो बार 40 से अधिक रन बना चुके हैं, लेकिन वह इसे अर्धशतक में तब्दील नहीं कर सके हैं। चेन्नई की धीमी पिच पर रोहित सीजन का पहला अर्धशतक लगाने की कोशिश करेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    रोहित शर्मा
    मुंबई इंडियंस
    पंजाब किंग्स

    रोहित शर्मा

    IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL में रोहित शर्मा की पांच बेहतरीन पारियों में एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में अब तक कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानें आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2021, PBKS बनाम MI: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें क्रिकेट समाचार
    PBKS बनाम MI: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन क्रिकेट समाचार
    DC बनाम MI: दिल्ली ने हासिल की छह विकेट से जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम MI: दिल्ली को मिला 138 रनों का लक्ष्य, अमित मिश्रा की शानदार गेंदबाजी इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    PBKS बनाम SRH: सनराइजर्स ने नौ विकेट से जीता मुकाबला, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम SRH: सनराइजर्स की दमदार गेंदबाजी के सामने पंजाब ने बनाए 120 रन इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम SRH: टॉस जीतकर पंजाब ने लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम SRH: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन क्रिकेट समाचार
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023