LOADING...
IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?

IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?

लेखन Neeraj Pandey
Apr 20, 2021
12:20 pm

क्या है खबर?

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे सफल कप्तान होने के अलावा काफी सफल बल्लेबाज भी रहे हैं। उन्होंने लीग में लगभग हर टीम के खिलाफ ढेर सारे रन बनाए हैं। आज उनकी टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा और इस टीम का सामना वह पहले सीजन से ही करते आ रहे हैं। आइए जानते हैं अब तक दिल्ली के खिलाफ कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन।

आंकड़े

दिल्ली के खिलाफ ऐसा रहा है रोहित का प्रदर्शन

203 मैचों में 31.32 की औसत के साथ 5,324 रन बना चुके रोहित लीग में पांचवें सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक एक शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं। दिल्ली के खिलाफ रोहित ने 28 मैचों में 818 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 37 छक्के और 65 चौके लगाए हैं और उनका स्ट्राइक-रेट 133.01 का रहा है। वह दिल्ली के खिलाफ दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

प्रदर्शन

दिल्ली के टॉप गेंदबाजों के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन

रोहित ने कगीसो रबाडा की 13 गेंदों में 16 रन बनाए हैं तो वहीं रबाडा ने एक बार उन्हें अपना शिकार बनाया है। दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रोहित को बांधकर रखा है। अश्विन की 108 गेंदों में रोहित 94 रन बना सके हैं। अश्विन ने दो बार उन्हें आउट किया है। अमित मिश्रा के खिलाफ रोहित काफी अधिक परेशान हुए हैं। मिश्रा की 85 गेंदों में 80 रन बनाने वाले रोहित छह बार उनका शिकार बने हैं।

तेज और स्पिन गेंदबाज

तेज और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन

रोहित ने अपने IPL करियर के आधे से अधिक रन तेज गेंदबाजों के खिलाफ बनाए हैं। उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ 3,524 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 155 छक्के और 345 चौके लगाए हैं। दूसरी ओर तेज गेंदबाजों ने 102 बार उन्हें आउट किया है। स्पिनर्स के खिलाफ रोहित ने 1,800 रन बनाए हैं जिसमें 63 छक्के और 119 चौके शामिल रहे हैं। स्पिनर्स के खिलाफ 45 बार वह अपना विकेट गंवा चुके हैं।

जानकारी

इस सीजन अब तक ऐसा रहा है रोहित का प्रदर्शन

इस सीजन रोहित तीन मैच खेल चुके हैं, लेकिन उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है। उन्होंने तीन मैचों में 94 रन बनाए हैं और इस दौरान 43 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।