NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पिछले तीन सीजन में ऐसा रहा है मुंबई इंडियंस का IPL में प्रदर्शन
    अगली खबर
    पिछले तीन सीजन में ऐसा रहा है मुंबई इंडियंस का IPL में प्रदर्शन

    पिछले तीन सीजन में ऐसा रहा है मुंबई इंडियंस का IPL में प्रदर्शन

    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 03, 2021
    06:02 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें संस्करण की शुरुआत होने में अब केवल छह दिन ही बचे हैं। नौ अप्रैल को सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा।

    2018 में पांचवें स्थान पर रहने वाली MI ने 2019 और 2020 में लगातार दो बार खिताब जीता।

    आइए जानते हैं पिछले तीन सीजन से IPL में कैसा रहा है MI का प्रदर्शन।

    2018 सीजन

    2018 सीजन में पांचवें स्थान पर रही थी MI

    2018 सीजन में MI पांचवें स्थान पर रही थी और प्ले-ऑफ में जाने का मौका गंवाया था। उन्होंने 14 मैचों में छह जीत और आठ हार का सामना किया था। MI ने +0.317 के रनरेट के साथ 12 अंक हासिल किए थे।

    रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने दिल्ली के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच गंवाया था। एक जीत हासिल करने के साथ ही वे प्ले-ऑफ में चले जाते।

    जानकारी

    2018 में इन खिलाड़ियों ने किया था अच्छा प्रदर्शन

    IPL 2018 में सूर्यकुमार यादव ने 512 रन बनाए थे। वह 500 से अधिक रन बनाने वाले MI के इकलौते बल्लेबाज थे। हार्दिक पंड्या ने 21.16 की औसत के साथ 18 विकेट हासिल किए थे।

    2019 सीजन

    2019 में चैंपियन बनी थी MI

    2019 सीजन के फाइनल में MI ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हराते हुए खिताब अपने नाम किया था। लीग स्टेज में 14 में से नौ मैच जीतने के साथ MI पहले स्थान पर रही थी। +0.421 के रनरेट के साथ उन्होंने 18 अंक हासिल किए थे।

    प्ले-ऑफ में उन्होंने CSK को पहला क्वालीफायर हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया था। फाइनल में भी उन्होंने एक बार फिर CSK को हराया था।

    जानकारी

    2019 में ये रहे थे टॉप परफॉर्मर

    2019 में जसप्रीत बुमराह ने 19 विकेट हासिल किए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने MI के लिए सबसे अधिक 529 रन बनाए थे। वह सीजन के तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

    2020 सीजन

    2020 में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी थी MI

    MI ने एक बार फिर लीग टेबल टॉप किया और 14 मैचों में 18 अंक हासिल किए। पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर उन्होंने फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने क्वालीफायर मुकाबला 57 रनों से जीता था।

    फाइनल में एक बार फिर उनका सामना दिल्ली से ही हुआ था। पांच विकेट से फाइनल जीतकर उन्होंने लगातार दूसरी बार खिताब जीता था। अपना खिताब डिफेंड करने वाली वे केवल दूसरी टीम बने थे।

    जानकारी

    2020 में रहा था इन खिलाड़ियों का जलवा

    MI के लिए ईशान किशन (516), डि कॉक (503) और सूर्यकुमार यादव (480) ने सबसे अधिक रन बनाए थे। बुमराह ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और 27 विकेट चटकाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    IPL 2021

    ताज़ा खबरें

    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021: चोटिल आर्चर की गैरमौजूदगी में ये हैं राजस्थान के पास अन्य तेज गेंदबाजी विकल्प क्रिकेट समाचार
    श्रेयस अय्यर के कंधे में लगी चोट, IPL में खेलने पर संदेह भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट
    IPL 2020: पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे RCB के जैंपा, जानिए कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2021 में ये रिकार्ड्स बना सकते हैं जसप्रीत बुमराह क्रिकेट समाचार

    मुंबई इंडियंस

    IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम CSK: IPL इतिहास में पहली बार 10 विकेट से हारी CSK, बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के सामने होगी MI, पढ़ें पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: स्टोक्स के शतक से RR ने MI को हराया, सीजन से बाहर हुई CSK इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021

    IPL 2021: पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी- कोच सिल्वरवुड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल और टीम समेत अहम जानकारी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: इस सीजन ये बड़े रिकॉर्ड्स बना सकते हैं विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: जानिए सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य महत्वपूर्ण बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025