LOADING...
IPL: रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ कैसा रहा है एमएस धोनी का प्रदर्शन?

IPL: रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ कैसा रहा है एमएस धोनी का प्रदर्शन?

लेखन Neeraj Pandey
Apr 10, 2021
11:27 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। पिछले साल प्ले-ऑफ में नहीं जा पाने वाली CSK इस सीजन अच्छी वापसी करने की कोशिश करेगी। एमएस धोनी फॉर्म में वापसी करने की कोशिश करेंगे, लेकिन उनके पूर्व साथी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ही उनके लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं। आइए जानते हैं अश्विन के खिलाफ कैसा रहा है धोनी का प्रदर्शन।

बैटल

ऐसी रही है दोनों की आपसी बैटल

204 मैचों में 40.99 की औसत से 4,632 रन बना चुके धोनी इस लीग में आठवें सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। दूसरी ओर अश्विन ने 154 मैचों में 138 विकेट हासिल किए हैं जिसमें 34 रन देकर चार विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। Cricketpedia के मुताबिक धोनी ने अश्विन की 18 गेंदों में 22 रन बनाए हैं और एक भी बार उनका शिकार नहीं बने हैं। अश्विन ने धोनी को शांत रखने में सफलता पाई है।

जानकारी

एक-दूसरे की टीमों के खिलाफ कैसा रहा है धोनी और अश्विन का प्रदर्शन?

धोनी ने अब तक DC के खिलाफ 26 मैचों में 136.89 की स्ट्राइक रेट के साथ 590 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 छक्के और 38 चौके लगाए हैं। दूसरी ओर अश्विन ने CSK के खिलाफ पांच मैचों में छह विकेट लिए हैं।

Advertisement

ऑफ स्पिनर

ऑफ स्पिनर्स के खिलाफ ऐसा रहा है धोनी का प्रदर्शन

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि IPL में धोनी स्पिनर्स के खिलाफ बैकफुट पर रहते हैं। बीच के ओवर्स में फिंगर स्पिनर्स उनका लय तोड़ने का काम करते हैं। धोनी ने अब तक ऑफ स्पिनर्स के खिलाफ 893 रन बनाए हैं, लेकिन 15 बार उनका शिकार भी बने हैं। बीच के ओवर्स में उनका स्ट्राइक रेट (103.42) भी काफी गिर जाता है। अश्विन के पास धोनी को परेशान करने के लिए यही सही मौका होगा।

Advertisement

उम्मीद

अपने पूर्व कप्तान को फंसाना चाहेंगे अश्विन

पिछले साल IPL के बाद से धोनी ने किसी प्रकार की प्रतियोगी क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया है। पिछले सीजन वह केवल 200 रन ही बना सके थे और यह उनके लिए सबसे खराब सीजन रहा था। अश्विन ने 7.67 की इकॉनमी से रन खर्च करते हुए 13 विकेट हासिल किए थे। लंबे समय तक धोनी की कप्तानी में खेल चुके अश्विन उनके ही टिप्स को उनके खिलाफ इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे।

Advertisement