NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    2 नवंबर को श्रीलंका से भिड़ेगी भारतीय टीम (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    वनडे विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 30, 2023
    06:52 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 इस बार 5 अक्टूबर से भारत में खेला जाना है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी।

    भारतीय टीम को 2 नवंबर को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच खेलना है।

    दोनों टीमें हाल ही में एशिया कप के फाइनल में भिड़ी थी, जिसमें भारत ने आसान जीत दर्ज की थी।

    इस बीच श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप में भारत के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    हेड-टू-हेड

    विश्व कप में बराबरी का रहा है आपसी मुकाबला 

    विश्व कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा है।

    अब तक भारत और श्रीलंका की टीमें कुल 9 मैचों में आपस में भिड़ी हैं, जिसमें से दोनों को 4-4 मैचों में जीत मिली है। इनके अलावा 1992 में खेला गया मैच बेनतीजा रहा था।

    विशेष रूप से भारत ने विश्व कप में अपने पिछले 2 मैचों में श्रीलंका को हराया था।

    टीम स्कोर

    सर्वोच्च और न्यूनतम टीम स्कोर 

    1999 के विश्व कप संस्करण में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक का सर्वोच्च स्कोर (373/6) बनाया था।

    श्रीलंकाई टीम के खिलाफ भारत का सबसे कम स्कोर 2007 के विश्व कप में (185/10) आया था।

    वनडे विश्व कप में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर 2011 में (274/6) दर्ज किया था।

    2003 में श्रीलंका का भारत के विरुद्ध सबसे कम स्कोर (109/10) आया था।

    रन

    इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन 

    विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय सचिन तेंदुलकर हैं। पूर्व महान बल्लेबाज ने 6 पारियों में 53.16 की औसत से 319 रन बनाए हैं।

    उनके बाद इस सूची में सौरव गांगुली (238 रन) और राहुल द्रविड़ (223 रन) शामिल हैं।

    श्रीलंका की ओर से विश्व कप में भारत के विरुद्ध सबसे ज्यादा रन अरविन्द डिसिल्वा (130) ने बनाए हैं। उनके बाद अर्जुन रणतुंगा (123) और महेला जयवर्धने (114) का नंबर आता है।

    गेंदबाजी 

    इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट 

    विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले भारतीय जवागल श्रीनाथ हैं।

    पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने 4 पारियों में 8 विकेट लिए हैं। उनके बाद जहीर खान और रॉबिन सिंह हैं, जिन्होंने क्रमशः 6 और 5 विकेट लिए हैं।

    श्रीलंकाई टीम से विश्व कप में भारत के विरुद्ध सबसे ज्यादा विकेट मुथैया मुरलीधरन (7) ने चटकाए हैं। उनके बाद इस सूची में चामिंडा वास (6 विकेट) और सनथ जयसूर्या (5 विकेट) हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    वनडे प्रारूप में दोनों टीमें कुल 167 मैचों में आपस में भिड़ी हैं, जिसमें से भारत ने 98 मैच अपने नाम किए हैं और श्रीलंकाई टीम को 57 में जीत मिली है। इनके अलावा 11 मैचों के कोई परिणाम नहीं (टाई- 1) निकले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    गूगल ने नया वीडियो कॉल सिस्टम 'बीम' किया लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियत गूगल
    ऐपल WWDC 2025 9 जून से होगा आयोजित, कब और कैसे देख सकेंगे आप? ऐपल
    IPL 2025: RR ने CSK को हराते हुए अपने अभियान का समापन किया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका बनाम पाकिस्तान: बारिश के चलते टॉस में देरी, दोनों टीमों को 20-20 ओवर खेलना जरूरी एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, ओवर्स में हुई कटौती क्रिकेट समाचार
    एशिया कप 2023: पाकिस्तान के लिए वनडे डेब्यू करने वाले जमान खान कौन हैं?  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: अब्दुल्ला शफीक ने लगाया वनडे करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े एशिया कप क्रिकेट

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: तीसरे वनडे से बाहर हुए ईशान किशन, रोहित शर्मा ने बताया कारण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    डेविड वार्नर 150 वनडे खेलने वाले 20वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने, जानिए उनका प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर ने लगातार तीसरे वनडे में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: आखिरी वनडे में अर्धशतक लगाते ही डेविड वार्नर ने की जयसूर्या की बराबरी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर एक नजर, जानिए दिलचस्प आंकड़े  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रोहित शर्मा ने जमाया वनडे करियर का 52वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रोहित शर्मा
    विराट कोहली वनडे में घरेलू मैदान पर 5,500 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बने भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने कसी कमर, हैदराबाद में किया अभ्यास पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: मोईन खान ने की सेमीफाइनलिस्ट टीमों की भविष्यवाणी, न्यूजीलैंड को नहीं दी जगह पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    शाकिब अल हसन 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के बाद लेंगे संन्यास, जानिए क्या कहा  शाकिब अल हसन
    विश्व कप के रंग में रंगा WWE, भारतीय टीम की जर्सी में नजर आए ड्रू मैकइंटायर भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025