NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप: भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप: भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर 
    भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला 29 अक्टूबर को खेला जाएगा (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    वनडे विश्व कप: भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर 

    लेखन मनोज शर्मा
    Sep 28, 2023
    07:02 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारतीय सरजमीं पर होने जा रही है।

    गत विजेता इंग्लैंड क्रिकेट टीम भी उन मजबूत पक्षों में से एक है जो इस बार खिताब जीतने के दावेदार हैं।

    भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच विश्व कप में 29 अक्टूबर को लखनऊ में आमना-सामना होगा।

    आइए वनडे विश्व कप में इन दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    वनडे विश्व कप में भारत ने इंग्लैंड को 3 बार हराया 

    वनडे विश्व कप में दोनों टीमें अब तक 8 बार भिड़ चुकी हैं। इनमें से इंग्लैंड ने 4 और भारत ने 3 मैच जीते हैं।

    2011 संस्करण में दोनों टीमों के बीच प्रसिद्ध मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ था। इंग्लैंड और भारत 2 विश्व कप नॉक-आउट मैचों में आमने-सामने हुए हैं।

    भारत ने 1983 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था। 1987 संस्करण के सेमीफाइनल में इंग्लिश टीम ने भारत को शिकस्त दी थी।

    रिपोर्ट

    भारत का इंग्लैंड के खिलाफ उच्चतम और न्यूनतम स्कोर 

    भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ (338/10) 2011 संस्करण में अब तक का सर्वोच्च स्कोर बनाया था।

    इंग्लैंड ने भी उस टाई मैच में 338/8 रन बनाए थे, जो भारत के खिलाफ उनका सर्वोच्च विश्व कप स्कोर था।

    भारत के खिलाफ इंग्लैंड का विश्व कप का सबसे कम स्कोर 2003 संस्करण (168/10) में आया था।

    इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में भारत का सबसे कम स्कोर 1987 संस्करण (219/10) में आया था।

    रिपोर्ट

    इंग्लैंड के खिलाफ भारत के सफल बल्लेबाज 

    सचिन तेंदुलकर (227) इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    तेंदुलकर (2011 में 120) और रोहित शर्मा (2019 में 102) इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में शतक जमाने वाले भारतीय हैं।

    इंग्लैंड के लिए ग्राहम गूच (166) ने भारत के खिलाफ विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाए हैं।

    एंड्रयू स्ट्रॉस (158), डेनिस एमिस (137), गूच (115), और जॉनी बेयरस्टो (111) भारत के खिलाफ विश्व कप में शतक जड़ने वाले इंग्लिश बल्लेबाज हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    स्ट्रॉस (158, 2011) भारत के खिलाफ 150 से अधिक का स्कोर करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इस सूची में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या शीर्ष पर हैं। जिन्होंने 2001 में भारत के खिलाफ 189 रन बनाए थे।

    रिपोर्ट

    इंग्लैंड के खिलाफ भारत के सफल गेंदबाज 

    भारत के लिए कपिल देव ने इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में सर्वाधिक 7 विकेट लिए हैं।

    इंग्लैंड के खिलाफ भारत से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी विश्लेषण आशीष नेहरा (6/23, 2003) के नाम दर्ज है।

    मोहम्मद शमी (5/69, 2019) इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में 5 विकेट हॉल लेने वाले अन्य भारतीय गेंदबाज हैं।

    टिम ब्रेसनन ने भारत के खिलाफ इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक विश्व कप विकेट (5) लिए हैं। उनके सभी विकेट विश्व कप 2011 में आए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे विश्व कप 2023
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान
    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड

    वनडे विश्व कप 2023

    विश्व कप 2023: हसन अली को पाकिस्तान टीम में जगह, जानिए भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: जीतने वाली टीम होगी मालामाल, मिलेगी 33 करोड़ की इनामी राशि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    विश्व कप 2023: क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में इंग्लैंड के रिकॉर्ड्स पर एक नजर  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए रोचक आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर ने लगातार दूसरे वनडे में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: सीन एबॉट ने लगाया वनडे करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे: रोस बाउल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और उससे जुड़े रोचक आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: ट्रेंट बोल्ट अपना 100वां वनडे खेलने उतरे, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे: लिविंगस्टोन ने खेली नाबाद 95 रन की पारी, जानिए आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    वनडे विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम हुई घोषित, दुनिथ वेल्लालागे को मिला मौका वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम आयरलैंड: बेन डकेट ने लगाया अपना पहला वनडे शतक, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश में 15 साल बाद जीती वनडे सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप के लिए बांग्लादेशी टीम का हुआ ऐलान, तमीम इकबाल को नहीं मिली जगह  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025