Loading...
भारतीय टीम में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार का टी-20 क्रिकेट में कैसा है प्रदर्शन?
भुवनेश्वर ने की टीम में वापसी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

भारतीय टीम में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार का टी-20 क्रिकेट में कैसा है प्रदर्शन?

Oct 07, 2026
11:10 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए अपनी टी-20 टीम घोषित की है, जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2022 में खेला था। भुवनेश्वर अब 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच भुवनेश्वर का टी-20 क्रिकेट में किए प्रदर्शन के बारे में जानते हैं।

करियर 

भुवनेश्वर ने भारतीय टीम से लिए हैं 90 विकेट 

भुवनेश्वर ने नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

भुवनेश्वर ने 87 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद 23.10 की औसत से 90 विकेट लिए हैं।

इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 7 से नीचे (6.96) रही है।

अपने करियर में उन्होंने 2 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए हैं।

वह भारत की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 7वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

आंकड़े 

350 से अधिक टी-20 विकेट ले चुके हैं भुवनेश्वर 

क्रिकइंफो के अनुसार, टी-20 विकेटों के मामले में भारतीयों में भुवनेश्वर सिर्फ युजवेंद्र चहल से पीछे हैं।

चहल 396 विकेटों के साथ इस सूची में सबसे ऊपर हैं।

भुवनेश्वर ने अपने 332 टी-20 मैच में 363 विकेट लिए है।

इस बीच उनका औसत 25 से कम (24.42) रहा है। उनके खाते में 5 बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है

जसप्रीत बुमराह एकमात्र ऐसे दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं जिनके नाम 350 से ज्यादा टी-20 विकेट हैं।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

2022 के बाद से IPL में प्रदर्शन 

IPL 2023 में भुवनेश्वर ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से 26.56 की औसत के साथ 16 विकेट लिए थे। अगले सीजन में SRH का ही प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने 11 विकेट चटकाए थे।

इसके बाद वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा बने और इस टीम से अगले 2 सीजन में उन्होंने खिताब जीते।

2025 में उन्होंने 14 मैचों में 28.41 की औसत से 17 विकेट लिए।

2026 में उन्होंने 16 मुकाबलों में 17.89 की औसत से 28 विकेट चटकाए।

ADVERTISEMENT

चुनाव 

अगरकर के हटते ही भुवनेश्वर की हुई वापसी 

अजीत अगरकर 2023 में भारतीय टीम के प्रमुख चयनकर्ता बने थे। उनका ये कार्यकाल हाल ही में सपंन्न हुआ।

बतौर चयनकर्ता अगरकर युवा खिलाड़ियों को तरजीह देते थे। ऐसे में टीम से बाहर चल रहे अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों की वापसी मुश्किल हो गई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य क्षेत्र के चयनकर्ता आरपी सिंह की पैरवी के बाद वर्तमान अंतरिम अध्यक्ष प्रज्ञान ओझा ने भुवनेश्वर की टीम में वापसी पर मुहर लगाई।

ADVERTISEMENT