NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / स्टीव स्मिथ का वनडे में एशियाई सरजमीं पर कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    स्टीव स्मिथ का वनडे में एशियाई सरजमीं पर कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    स्मिथ ने भारत में 40 की औसत से बनाए हैं रन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    स्टीव स्मिथ का वनडे में एशियाई सरजमीं पर कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 15, 2023
    06:08 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अब अपने अगले मैच में 16 अक्टूबर को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलेगी।

    कंगारू टीम अपनी पहली जीत के तलाश में हैं और वह अपने अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

    स्मिथ को एशियाई परिस्थिति में बल्लेबाजी करने का अच्छा खासा अनुभव है और वह इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

    आइए स्मिथ के एशिया में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    एशिया

    एशिया में स्मिथ के प्रदर्शन पर एक नजर 

    एशिया में 36 वनडे मैचों में स्मिथ ने 38.80 की औसत से 1,009 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 2 बार बिना खाता खोले भी आउट हुए हैं।

    इस बीच उन्होंने 131 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 7 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं।

    वह इस विश्व कप में अब तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। वह निश्चित तौर पर अपने आंकड़ों में सुधार करने का प्रयास करेंगे।

    आंकड़े

    भारत में 40 की औसत से बनाए हैं रन 

    भारतीय सरजमीं पर स्मिथ ने 21 वनडे मैचों में 40.06 की औसत के साथ 601 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है।

    श्रीलंका में खेलते हुए उन्होंने 35.33 की औसत से 212 रन बनाए हैं। UAE में स्मिथ ने 63.33 की औसत के साथ 190 रन बनाए हैं।

    दाएं हाथ के इस अनुभवी बल्लेबाज ने बांग्लादेश में 2 पारियों में सिर्फ 6 रन बनाए हैं।

    मुकाम

    शानदार रहा है स्मिथ का वनडे करियर

    स्मिथ हाल ही में 5,000 वनडे रन पूरे करने वाले चौथे सबसे तेज ऑस्ट्रेलियाई बने थे।

    उन्होंने 145 वनडे मैचों की 129 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में केवल डेविड वार्नर (115), आरोन फिंच (126) और डीन जोन्स (128) उनसे कम पारियों में ये आंकड़ा छू चुके हैं।

    स्मिथ के अब 147 वनडे मैचों में 44.12 की औसत से 5,119 रन हो गए हैं। उनके नाम 12 शतक और 30 अर्धशतक हैं।

    लेखा-जोखा

    विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रलिया की रही खराब शुरुआत 

    5 बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया ने अपने 2023 विश्व कप अभियान की खराब शुरुआत की है और उन्हें भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है।

    ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा है और कंगारू टीम दोनों पारियों में 200 के अंदर ही सिमट गई।

    जहां स्मिथ ने भारत के खिलाफ लगातार 46 रन बनाए तो वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह केवल 19 रन ही बना सके।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    स्टीव स्मिथ
    वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023

    ताज़ा खबरें

    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023: क्या है ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की ताकत और कमजोरी? आंकड़ों से जानिए  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: डेविड वार्नर टूर्नामेंट में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड, जानिए रोचक आंकड़े डेविड वार्नर
    वनडे विश्व कप 2023: चेन्नई पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: ग्लेन मैक्सवेल टूर्नामेंट में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड, जानिए रोचक आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023

    स्टीव स्मिथ

    टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा कैच लेने वाले ऑस्ट्रेलिया फील्डर बने स्टीव स्मिथ, जानिए आंकड़े विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC 2021-23: दूसरे चरण में इन 5 बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन, जानिए उनके आंकड़े जो रूट
    WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की जीत के पीछे रहे ये अहम कारण  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    एशेज 2023: स्टीव स्मिथ 9,000 टेस्ट रन बनाने के करीब, बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स  एशेज सीरीज

    वनडे क्रिकेट

    विश्व कप 2023, दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप: विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े विराट कोहली
    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर करेगा गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम पाकिस्तान: मुकाबले से पहले हुआ रंगारंग कार्यक्रम, इन हस्तियों ने की शिरकत भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड को झटका, विलियमसन चोट के कारण आने वाले मुकाबलों से बाहर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी टीम को दी खास सलाह, जानिए क्या कहा भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025