NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन?
    खेलकूद

    IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन?

    IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन?
    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 16, 2021, 01:28 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन?

    शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की भिड़ंत होगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान पर दर्शकों को बड़े स्कोर वाला मैच देखने की आस होगी और इस दौरान पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। आइए जानते हैं अब तक CSK के खिलाफ कैसा रहा है गेल का प्रदर्शन।

    क्रिस गेल का करियर और CSK के खिलाफ प्रदर्शन

    133 मैचों में गेल ने 41.12 की औसत के साथ 4,812 रन बनाए हैं। उन्होंने सबसे अधिक छह शतक लगाए हैं और साथ ही 31 अर्धशतक भी लगाए हैं। गेल ने 175* का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया है। यूनिवर्स बॉस ने 388 चौके और 351 छक्के लगाए हैं। CSK के खिलाफ गेल ने 29.61 की औसत के साथ 385 रन बनाए हैं जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।

    CSK के टॉप गेंदबाजों के खिलाफ गेल का प्रदर्शन

    गेल ने लेग स्पिनर इमरान ताहिर के खिलाफ 26 गेंदों में 45 रन बनाए हैं और केवल एक बार उनका शिकार बने हैं। शार्दुल ठाकुर के खिलाफ गेल ने 10 गेंदों में 13 रन बनाए हैं और ठाकुर उन्हें एक भी बार आउट नहीं कर सके हैं। दीपक चाहर की 20 गेंदों में भी गेल ने 28 रन बनाए हैं और एक बार भी उनका शिकार नहीं बने हैं।

    पावरप्ले, मिडिल और डेथ ओवर्स में गेल का प्रदर्शन

    गेल ने पावरप्ले में 37.4 की औसत के साथ 319 रन बनाए हैं। मिडिल ओवर्स में उन्होंने 48.4 की औसत के साथ 1,936 रन बनाए हैं । डेथ ओवर्स में गेल ने 39.71 की औसत के साथ 556 रन बनाए हैं।

    CSK के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं गेल

    केएल राहुल और मयंक अग्रवाल का पारी की शुरुआत करना तय है और ऐसे में एक बार फिर गेल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। राहुल और अग्रवाल टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में अधिकतर मौकों पर कामयाब रहे हैं और इसका फायदा गेल को मिला है। यदि टीम को सधी शुरुआत मिलती है तो फिर गेल CSK के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं क्योंकि उनके पास लंबे छक्के लगाने की ताकत है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    क्रिस गेल

    ताज़ा खबरें

    वैरिकोज वेन्स का प्राकृतिक रूप से इलाज करने में सहायक हैं ये 5 योगासन योगासन
    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री
    2008 से एशिया में केवल 5 टेस्ट जीता है ऑस्ट्रेलिया, 18 में मिली है हार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल  पर्यटन

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: 4K में होगा डिजिटल प्रसारण, BCCI ने JIO को दी स्वीकृति BCCI
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    WIPL: इन IPL फ्रेंचाइजियों ने नहीं जताई महिला टीम खरीदने की इच्छा विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023: एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, नेट्स पर बहाते दिखे पसीना महेन्द्र सिंह धोनी
    IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी: CSK द्वारा खरीदे गए ऑलराउंडर निशांत सिंधू ने हरियाणा के लिए लगाया बेहतरीन शतक रणजी ट्रॉफी

    क्रिस गेल

    IPL नीलामी 2023: क्रिस गेल ने मयंक अग्रवाल के साथ PBKS के व्यवहार को बताया निराशाजनक इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा का 2022 में वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? रोहित शर्मा
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टी-20 मैच नहीं खेलेंगे कोहली और राहुल- रिपोर्ट विराट कोहली
    टी-20 क्रिकेट में विराट कोहली के 11,000 रन पूरे, ऐसा करने वाले पहले भारतीय विराट कोहली

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023