NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है अजिंक्या रहाणे का प्रदर्शन
    खेलकूद

    IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है अजिंक्या रहाणे का प्रदर्शन

    IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है अजिंक्या रहाणे का प्रदर्शन
    लेखन Neeraj Pandey
    Nov 04, 2020, 04:16 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है अजिंक्या रहाणे का प्रदर्शन

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन अधिकतर मैचों में बेंच पर ही बैठे रहने के बाद अजिंक्या रहाणे ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ अपनी क्लास दिखाई थी। 46 गेंदों में 60 रनों की पारी खेलकर उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 153 का लक्ष्य हासिल कराया था। पहले क्वालीफायर में वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। आइए जानते हैं कि MI के खिलाफ कैसा रहा है रहाणे का प्रदर्शन।

    MI के खिलाफ रहाणे का प्रदर्शन

    IPL करियर में रहाणे ने 146 मैचों में 32.22 की औसत के साथ 3,931 रन बनाए हैं। रहाणे ने IPL में दो शतक भी लगाए हैं। फिलहाल DC के एक्टिव प्लेयर्स में रहाणे MI के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 21 मैचों में 124.68 की स्ट्राइक रेट के साथ 591 रन बनाए हैं। MI के खिलाफ रहाणे का औसत 36.93 का रहा है।

    MI के खिलाफ चार बार 50+ स्कोर बना चुके हैं रहाणे

    रहाणे ने MI के खिलाफ 12 छक्के और 67 चौके लगाए हैं। उन्होंने चार बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है। 2013 में उन्होंने 54 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए थे जो MI के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर है।

    MI के गेंदबाजों के खिलाफ ऐसा रहा है रहाणे का प्रदर्शन

    IPL में MI के गेंदबाजों के खिलाफ रहाणे का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह की 33 गेंदों पर 42 रन बनाए हैं और एक भी बार उनका शिकार नहीं बने हैं। रहाणे ने ट्रेंट बोल्ट की 31 गेंदों में भी 34 रन बनाए हैं और केवल एक बार बोल्ट का शिकार बने हैं। लेग स्पिनर राहुल चाहर ने भी एक बार रहाणे को आउट किया है।

    क्या की जा सकती है उम्मीद?

    गुरुवार को MI और DC के बीच सीजन का पहला क्वालीफायर खेला जाना है और इसमें जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में पहुंचेगी। क्वालीफायर हारने वाली टीम को दूसरे क्वालीफायर में दूसरा मौका मिलेगा। रहाणे ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी और DC चाहेगी कि MI के खिलाफ भी वह अपने उसी अंदाज को जारी रख सकें। वह कोशिश करेंगे कि शुरुआत में सजग रहने के बाद तेजी से रन बनाए जाएं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    अजिंक्य रहाणे
    दिल्ली कैपिटल्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट में शेन वॉटसन के नाम हैं ये बड़े रिकार्ड्स, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    IPL 2020: MI को हराकर प्ले-ऑफ में पहुंची SRH, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स मुंबई इंडियंस
    IPL 2020: इस सीजन एक भी मैच नहीं खेल सके हैं ये पांच स्टार क्रिकेटर्स क्रिस लिन
    वॉटसन की अगले पड़ाव की तैयारी, जारी किया संन्यास का वीडियो संदेश क्रिकेट समाचार

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2020: आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में भिड़ेंगी SRH और MI, जानिए जरुरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: DC ने गंवाया लगातार चौथा मुकाबला, प्ले-ऑफ की राह हुई मुश्किल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: DC के सामने होगी मुंबई इंडियंस, पढ़ें पिच रिपोर्ट और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    अजिंक्य रहाणे

    IPL: मोहम्मद शमी के खिलाफ कैसा रहा है अजिंक्या रहाणे का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    2019 विश्व कप से पहले अच्छा था प्रदर्शन, टीम में मिलनी चाहिए थी जगह- रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग
    वनडे में किसी भी पोजीशन पर खेलने के लिए तैयार हूं- अजिंक्या रहाणे क्रिकेट समाचार
    #BirthdaySpecial: भारतीय टीम के सबसे अंडररेटेड बल्लेबाजों में से एक हैं, जानिए कैसे टेस्ट क्रिकेट

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2020: दिल्ली ने बैंगलोर को हराया, लेकिन प्ले-ऑफ में पहुंची दोनों टीमें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: युजवेंद्र चहल के खिलाफ कैसा रहा है शिखर धवन का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    DC को हराकर SRH ने बरकरार रखी प्लेऑफ की उम्मीदें, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद के सामने होगी DC, जानिए पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम 11 इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023