हॉकी विश्व कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराते हुए अगले दौर में किया प्रवेश
क्या है खबर?
भारतीय हॉकी टीम ने हॉकी विश्व कप 2026 के ग्रुप-D मुकाबले में पाकिस्तान हॉकी टीम को 5-3 से हराया। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने 2-2 गोल किए। उनके अलावा हार्दिक सिंह ने एक गोल करने में सफलता हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने अगले दौर में प्रवेश किया, जबकि पाकिस्तान का सफर समाप्त हो गया। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं जीता।
पहला हाफ
भारत के नाम रहा पहला हाफ
पहला क्वार्टर भारत के नाम रहा, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत ने 5वें मिनट में पहला गोल करते हुए बढ़त दिलाई।
इसके कुछ बाद अभिषेक ने दूसरा गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया।
दूसरे क्वार्टर के दौरान मैच के 21वें मिनट में हरमनप्रीत ने अपना दूसरा गोल किया। हालांकि, एक मिनट बाद ही हनान शहीद ने गोल करते हुए पाकिस्तान का खाता खोला।
इसके बाद अभिषेक और सुफियान खान ने गोल किए और पहले हाफ के बाद स्कोर 4-2 हो गया।
दूसरा हाफ
दूसरे हाफ में भारत ने किया 1 गोल
दूसरे हाफ की शुरुआत में भी भारत का दबदबा बरकरार रहा और मैच के तीसरे क्वार्टर में हार्दिक सिंह ने 35वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 5-2 कर दिया।
तीसरे क्वार्टर में इसके बाद कोई और गोल नहीं हुआ।
मैच के आखिरी क्वार्टर में शाहिद (46वें मिनट) ने गोल किया और स्कोर 3-5 कर दिया।
इसके बाद लगातार प्रयासों के बावजूद मैच में कोई और गोल नहीं देखने को मिला और मैच में भारत ने जीत दर्ज की।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
𝗔 𝗗𝗘𝗖𝗔𝗗𝗘 𝗢𝗙 𝗗𝗢𝗠𝗜𝗡𝗔𝗡𝗖𝗘. 𝗔𝗡𝗢𝗧𝗛𝗘𝗥 𝗖𝗛𝗔𝗣𝗧𝗘𝗥 𝗪𝗥𝗜𝗧𝗧𝗘𝗡. 🇮🇳🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 19, 2026
Indian Men's Team defeated Pakistan 5–3 in a thrilling Pool D clash at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026, extending their dominance in this iconic rivalry. 🏑🏆… pic.twitter.com/UqhiEV6v57
अंक तालिका
ग्रुप-D से इंग्लैंड और भारत ने अगले दौर में किया प्रवेश
ग्रुप-D से भारत ने अपने 2 मैच जीते और सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ हार झेली। 6 अंको के साथ भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही।
इस ग्रुप से इंग्लैंड ने अपने तीनों मैच जीते और 9 अंको के साथ तालिका में शीर्ष पर रहते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
पाकिस्तानी टीम ने सिर्फ एक मैच ड्रॉ खेला और तीसरे स्थान पर रही।
वेल्स ने अपने 2 मैच हारे और एक ड्रॉ खेला।