हॉकी विश्व कप 2026: भारत को अर्जेंटीना ने 5-3 से हराया, टूटा सेमीफाइनल का सपना
क्या है खबर?
हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम का सफर बेहद निराशाजनक तरीके से समाप्त हो गया। एक बेहद अहम मुकाबले में उसे अर्जेंटीना के खिलाफ 5-3 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड और नीदरलैंड के बाद यह भारत की लगातार तीसरी बड़ी हार है, जिसने भारत के 51 साल के चल रहे पदक के सूखे को खत्म करने का सपना तोड़ दिया।
बढ़त
अर्जेंटीना ने पहले हाफ में बनाई 2-1 से बढ़त
अर्जेंटीना ने मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम पर दबाव बना लिया। पहले मिनट में अर्जेंटीना के जोकिन तोस्कानी ने बेहतरीन गोल अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
इसके बाद 7वें मिनट में अर्जेंटीना के डेला टोरे ने एक और गोल दागकर स्कोर को 2-0 कर दिया।
इसके बाद 10वें मिनट में भारत सुखजीत सिंह बेहतरीन फील्ड गोल करते हुए स्कोर को 2-1 कर दिया।
हालांकि, दूसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर पाई।
दबाव
दूसरे हाफ में अर्जेँटीना ने दागे 3 गोल
तीसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने पूरी तरह से मैच पर अपना शिकंजा कस लिया। मैच के 33वें और 45वें मिनट में अर्जेंटीना को मिला पेनल्टी कॉर्नर पर डोमेन ने गोल में तब्दील करते हुए स्कोर को 4-1 कर दिया।
53वें मिनट में तोस्कानी ने एक और गोल कर स्कोर 5-1 कर दिया।
आखिरी क्वार्टर में भारत ने आक्रामक खेल दिखाया। 58वें में सुखजीत और 59वें मिनट में हार्दिक सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर को 5-3 कर दिया।
समीकरण
भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का क्या था समीकरण?
भारतीय टीम के सामने सेमीफाइनल का गणित बेहद पेचीदा और मुश्किल था। भारत को न सिर्फ यह मैच जीतना था, बल्कि अर्जेंटीना को 5-0 के बड़े अंतर से हराना जरूरी था।
इसके साथ ही भारत को यह दुआ करनी थी कि अगले मैच में इंग्लैंड को नीदरलैंड से हार मिले।
हालांकि, भारत यह मैच खुद ही हार गया, इसलिए समीकरण धरे के धरे रह गए और अब देश को विश्व कप पदक के लिए 4 साल इंतजार करना होगा।