NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले बल्लेबाज, धोनी-रैना का नाम नहीं 
    अगली खबर
    IPL: चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले बल्लेबाज, धोनी-रैना का नाम नहीं 
    मुरली विजय इस सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL: चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले बल्लेबाज, धोनी-रैना का नाम नहीं 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 20, 2025
    04:32 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाना है। इस सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) अपना पहला मैच 23 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेलेगी।

    CSK ने 5 बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम की है और इस फ्रेंचाइजी ने क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग को कई दिग्गज खिलाड़ी भी दिए हैं।

    ऐसे में आइए IPL के इतिहास में CSK के लिए सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

    #1

    मुरली विजय (127 रन) 

    पहले स्थान पर CSK के पूर्व सलामी बल्लेबाज मुरली विजय हैं। उन्होंने IPL 2010 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 127 रन की पारी खेली थी।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 246 रन का स्कोर बना दिया था। विजय ने 56 गेंदों का सामना करते हुए ये रन बनाए थे। उनके बल्ले से 8 चौके और 11 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 226.78 की थी।

    CSK को मैच में 23 रन से जीत मिली थी।

    #2

    शेन वॉटसन (117* रन)

    IPL 2018 के फाइनल में CSK के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने 117* रन की पारी खेली थी। वह सूची में दूसरे स्थान पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने उस मुकाबले में 178/6 का स्कोर बनाया था।

    वॉटसन ने CSK को जोरदार शुरुआत दिलाई और 57 गेंदों का सामना करते हुए ये रन बनाए। उनके बल्ले से 11 चौके और 8 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 205.26 की थी।

    CSK ने 8 विकेट से फाइनल जीता था।

    #3

    माइकल हसी (116* रन) 

    तीसरे स्थान पर CSK के पूर्व दिग्गज माइकल हसी हैं। उन्होंने IPL 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ 116* रन की शानदार पारी खेली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 240/5 का स्कोर बनाया था।

    हसी ने 54 गेंदों का सामना करते हुए 116* रन बनाए थे। उनके बल्ले से 8 चौके और 9 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 214.81 की रही थी।

    CSK को उस मुकाबले में 33 रन से जीत मिली थी।

    #4

    मुरली विजय (113 रन)

    चौथे स्थान पर एक बार फिर विजय का नाम है। IPL 2012 में इस खिलाड़ी ने दिल्ली के खिलाफ 113 रन की जबरदस्त पारी खेली थी। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222/5 का स्कोर बनाया था।

    विजय ने सिर्फ 58 गेंदों का सामना करते हुए ये रन बनाए थे। उनके बल्ले से 15 चौके और 4 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 194.82 की रही थी।

    CSK को उस मुकाबले में 86 रन से शानदार जीत मिली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    महेंद्र सिंह धोनी

    ताज़ा खबरें

    भारत-पाकिस्तान युद्ध में शामिल नहीं होगा अमेरिका, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दिया अहम बयान पाकिस्तान समाचार
    IPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इन गेंदबाजों ने लिए हैं 5 विकेट हॉल  IPL 2025
    ट्रूकॉलर के जरिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर कैसे ब्लॉक करें स्पैम कॉल?  ट्रूकॉलर
    BCAS का देशभर के हवाई अड्‌डों को सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश, आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध पाकिस्तान समाचार

    IPL 2025

    IPL 2025: जसप्रीत बुमराह MI के शुरुआती कुछ मैचों से होंगे बाहर- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास के कुछ ऐसे प्रमुख रिकॉर्ड्स, जो शायद कभी नहीं टूटेंगे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 के दौरान ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं विराट कोहली विराट कोहली
    IPL 2025: क्या है RCB की मजबूती और कमजोरी? आंकड़ो से जानिए  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2024: शुभमन गिल का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT बनाम CSK की नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT ने CSK को हराते हुए दर्ज की 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024
    IPL 2024: CSK बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष-5 गेंदबाज  युजवेंद्र चहल
    IPL इतिहास में अब तक बने सर्वोच्च टीम स्कोर पर एक नजर  टी-20 क्रिकेट
    IPL 2025: क्या है मुंबई इंडियंस की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  मुंबई इंडियंस
    IPL इतिहास में इन गेंदबाजों ने एक पारी में दिए हैं सर्वाधिक रन  सनराइजर्स हैदराबाद

    महेंद्र सिंह धोनी

    टी-20 विश्व कप में इन कप्तानों ने दर्ज की हैं सर्वाधिक जीत टी-20 विश्व कप
    महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2024 में अपने नाम किए ये अहम रिकॉर्ड्स IPL 2024
    RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: ऋषभ पंत और केएल राहुल ने बतौर विकेटकीपर किए सर्वाधिक शिकार, जानिए आंकड़े IPL 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025