Loading...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय महिला टीम से डेब्यू करते हुए सर्वोच्च पारी खेलने वाली बल्लेबाज
वेस्टइंडीज के खिलाफ निकी प्रसाद ने किया अपना डेब्यू (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय महिला टीम से डेब्यू करते हुए सर्वोच्च पारी खेलने वाली बल्लेबाज

Oct 17, 2026
05:37 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सीरीज के पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम को 4 विकेट से हराया। रायपुर में खेले गए मैच में भारत ने जीत के लिए मिले 115 रन के लक्ष्य को हासिल किया। इस मैच में भारत की ओर से निकी प्रसाद ने डेब्यू किया और अपनी पहली ही पारी में नाबाद 39 रन बनाए। इस बीच भारतीय टीम से डेब्यू करते हुए सर्वोच्च पारी खेलने वाली बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

रूमेली धर (66* रन बनाम इंग्लैंड, 2006)

भारतीय टीम की पूर्व कप्तान रुमेली धर ने 2006 में अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 69 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए थे। अपनी अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए थे।

उन्होंने कप्तान मिताली राज (28) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े थे।

भारत ने जीत के लिए मिले 108 रन के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल किया था।

#2 

अमनजोत कौर (41* रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2023)

भारतीय ऑलराउंडर अमनजोत कौर ने 2023 में दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।

अपने डेब्यू मैच में उन्होंने मध्यक्रम में खेलते हुए 30 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए थे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 147/6 का स्कोर बनाया था।

जवाब में प्रोटियाज टीम पूरे ओवर खेलने के बावजूद 120/9 का स्कोर ही बना सकी थी।

अमनजोत को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था।

ADVERTISEMENT

#3 

निकी प्रसाद (39* रन बनाम जिम्बाब्वे, 2026)

रायपुर में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 114/5 का स्कोर बनाया था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने जब 19 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब निकी क्रीज पर आई।

अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 39 रन बनाए।

उन्होंने दीप्ति शर्मा (49) के साथ मिलकर 82 रन की साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई।

ADVERTISEMENT

#4 

स्मृति मंधाना (39 रन बनाम बांग्लादेश, 2013)

स्मृति मंधाना ने 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।

उन्होंने वडोदरा में खेले गए मैच में 36 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल थे।

इस सलामी बल्लेबाज ने मोना मेश्राम के साथ मिलकर 53 रन की साझेदारी की थी।

भारत ने उस मैच में पहले खेलते हुए 123/9 का स्कोर बनाया था। जवाब में बांग्लादेशी टीम 113/7 का स्कोर ही बना सकी थी।

ADVERTISEMENT