हेडिंग्ले टेस्ट: अली उस्मान ने झटका पहला 5 विकेट हॉल, ये रिकॉर्ड किए अपने नाम
क्या है खबर?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ हेडिंग्ले में शुरू हुए सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। यह उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का पहला ही 5 विकेट हॉल रहा। हालांकि, उनकी इस शानदार गेंदबाजी के बाद भी इंग्लैंड की टीम मेहमान टीम के खिलाफ मजबूत बढ़त हासिल करने में सफल रही है। आइए उस्मान की गेंदबाजी और आंकड़े जानते हैं।
गेंदबाजी
कैसी रही उस्मान की गेंदबाजी?
उस्मान ने इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में 198 रन के कुल स्कोर पर जॉर्डन कॉक्स (73) के रूप में तीसरा झटका देते हु पारी में अपने विकेटों का खाता खोला।
इसके बाद भी उनकी शानदार गेंदबाजी जारी रही और उन्होंने डेन लॉरेंस (51), हैरी ब्रूक (91), जेमी स्मिथ (16) और ओली रॉबिन्सन (0) को भी अपना शिकार बनाया।
उस्मान पारी में अब तक 23 ओवर में एक मेडन के साथ 92 रन खर्च कर चुके हैं।
उपलब्धि
उस्मान ने हासिल की ये उपलब्धियां
उस्मान हेडिंग्ले में टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने वाले पिछले 54 सालों में दुनिया के पहले मेहमान स्पिनर हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के एशले मैलेट ने 1972 में यह कारनामा किया था।
इसी तरह उस्मान टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड में 5 विकेट हॉल लेने वाले पाकिस्तान के पहले बाएं हाथ के स्पिनर बन गए हैं।
उस्मान साल 2016 में लॉर्ड्स में यासिर शाह (6/72) के प्रदर्शन के बाद 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले पाकिस्तानी स्पिनर हैं।
जानकारी
पिछले 6 साले में इंग्लैंड में किसी विदेशी स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
साल 2020 में ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) के मैदान पर वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज (5/177) के बाद उस्मान इंग्लैंड में 5 विकेट चटकाने वाले दुनिया के पहले मेहमान स्पिनर बने हैं। उस्मान का यह स्पेल (5/92) चेज से किफायती रहा है।
करियर
कैसा रहा है उस्मान का टेस्ट करियर?
उस्मान ने इसी साल वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 3 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसकी 4 पारियों में 22.36 की औसत और 2.73 की इकॉनमी से 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल के साथ एक बार 4 विकेट हॉल भी अपने नाम किया। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसकी पारी में आया है।
वह टीम में अपनी जगह पक्की करने का प्रयास कर रहे हैं।