Page Loader
हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े
हर्षल पटेल ने पूरे किए 150 IPL विकेट (तस्वीर: एक्स/@SunRisers)

हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े

May 19, 2025
08:59 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच के दौरान अहम उपलब्धि हासिल की। दरअसल, उन्होंने इस प्रतिष्ठित लीग में अपने 150 विकेट पूरे किए। LSG के एडेन मार्करम उनके IPL करियर का 150वां शिकार बने। उन्होंने इकाना स्टेडियम में मार्करम (61) को बोल्ड कर दिया। आइए उनके IPL के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

सूची 

इस विशेष सूची में शामिल हुए हर्षल 

IPL के इतिहास में हर्षल अब 150 विकेट लेने वाले 5वें तेज गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले तेज गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार (193), ड्वेन ब्रावो (183), जसप्रीत बुमराह (178), और लसिथ मलिंगा (170) ऐसा कर चुके हैं। स्पिनरों को भी शामिल किया जाए तो हर्षल IPL में 150 विकेटों का आंकड़ा छूने वाले कुल 12वें गेंदबाज बने हैं। वह डेथ ओवर्स में उम्दा गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।

आंकड़े 

सबसे तेज 150 IPL विकेट (गेंदों के लिहाज से) वाले गेंदबाज बने हर्षल 

क्रिकबज के अनुसार, हर्षल ने 150 IPL विकेट (2,381) पूरे करने के लिए सबसे कम गेंदें फेंकी। उन्होंने श्रीलंका और मुंबई इंडियंस के दिग्गज मलिंगा को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 2,444 गेंदों का सहारा लिया था। इस सूची में चहल (2,543 गेंदें), ब्रावो (2,656) और बुमराह (2,832) अन्य हैं। हर्षल पारियों (114) के लिहाज से दूसरे सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं। उनसे आगे मलिंगा (105 पारी) हैं।

आंकड़े 

ऐसा रहा है हर्षल का IPL करियर  

हर्षल ने साल 2012 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अपना IPL करियर शुरू किया था। वह अब तक 117 मैचों की 114 पारियों में लगभग 23 की औसत के साथ 150 विकेट चटका चुके हैं। इसमें 5 बार 4 विकेट और 1 बार 5 विकेट हॉल शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/27 का रहा है। वह लीग इतिहास में 2 बार पर्पल कैप भी हासिल कर चुके हैं।