NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड के खिलाफ हैरी ब्रूक ने खेली 171 रन की पारी, बनाए कई रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड के खिलाफ हैरी ब्रूक ने खेली 171 रन की पारी, बनाए कई रिकॉर्ड्स 
    हैरी ब्रूक ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    न्यूजीलैंड के खिलाफ हैरी ब्रूक ने खेली 171 रन की पारी, बनाए कई रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 30, 2024
    11:34 am

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 171 रन की शानदार पारी खेलकर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

    ब्रूक क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर मेहमान बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

    उन्होंने जो बर्न्स (ऑस्ट्रेलिया) और दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका) के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    उपलब्धि

    ब्रूक ने हासिल की ये उपलब्धि 

    ब्रूक हेगले ओवल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का दबदबा है।

    टॉम लैथम (252 और 176), केन विलियमसन (238) और ब्रेंडन मैकुलम (195) ब्रूक से आगे हैं।

    ब्रूक ने ऑस्ट्रेलिया के बर्न्स और श्रीलंका के करुणारत्ने को पीछे छोड़ दिया है। बर्न्स ने 2016 में इस मैदान पर 170 और करुणारत्ने ने 2014 में 152 रन की पारी खेली थी।

    रन

    ब्रूक ने पूरे किए 2,000 टेस्ट रन 

    ब्रूक ने अपनी इस पारी के दौरान 2,000 टेस्ट रन भी पूरे किए। उन्होंने सिर्फ 36 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की है। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज इंग्लैंड के बल्लेबाज बने हैं।

    उनके अलावा विवियन रिचर्ड्स, आर्थर मॉरिस, एवर्टन वीक्स और फ्रैंक वॉरेल ने भी 36 पारियों में 2,000 टेस्ट रन पूरे किए थे।

    इंग्लैंड के खिलाड़ियों में ब्रूक सिर्फ हर्बर्ट सटक्लिफ से पीछे हैं। उन्होंने 33 पारियों में 2,000 टेस्ट रन पूरे किए थे।

    पारी

    कैसी रही ब्रूक की पारी?

    ब्रूक ने दूसरी पारी में 197 गेंदों का सामना किया और 171 रन बनाए। उनके बल्ले से 15 चौके और 3 छक्के निकले। एक समय इंग्लैंड के 4 बल्लेबाज सिर्फ 71 रन पर पवेलियन में थे।

    ब्रूक ने इसके बाद ओली पोप (77) और कप्तान बेन स्टोक्स (80) के साथ मिलकर पारी संभाली।

    उनके टेस्ट करियर का 7वां और न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा शतक रहा। पोप के साथ ब्रूक ने 151 और स्टोक्स के साथ 159 रनों की साझेदारी निभाई।

    करियर

    कैसा रहा है ब्रूक का टेस्ट करियर?

    ब्रूक ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2022 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 22 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 36 पारियों में 60.05 की औसत से 2,102 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    उनके बल्ले से 7 शतक के अलावा 9 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 317 रन रहा है।

    ब्रूक ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन (841) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हैरी ब्रूक
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    हैरी ब्रूक

    नाबाद 184 रनों की पारी के बाद ब्रुक बोले- ये पिच पाकिस्तान जैसी सपाट नहीं  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    हैरी ब्रुक का आक्रमण जारी, टेस्ट में छक्के लगाने के मामले में बनाया दिलचस्प आंकड़ा टेस्ट क्रिकेट
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: हैरी ब्रुक के दमदार प्रदर्शन के लिए याद रखी जाएगी सीरीज, जानिए आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: फरवरी महीने के लिए रविंद्र जडेजा समेत ये खिलाड़ी हुए नामित ICC अवार्ड्स

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: जो रूट ने लगाया छठा दोहरा शतक, पूरे किए 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन जो रूट
    पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: हैरी ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा पहला दोहरा शतक, जानिए आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: मैच के बीच अबरार अहमद की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: हैरी ब्रूक ने टेस्ट इतिहास का दूसरा सबसे तेज तिहरा शतक लगाया हैरी ब्रूक

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय टीम को जीत के लिए मिला 359 रन का लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर ने दूसरी पारी में भी लिया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत ने करीब 12 साल बाद घर में गंवाई टेस्ट सीरीज, न्यूजीलैंड ने दी मात  टेस्ट क्रिकेट
    भारत ने 41 साल बाद एक कैलेंडर वर्ष में घर में गंवाए 3 टेस्ट, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024: मिचेल स्टार्क ने भारत के खिलाफ पूरे किए 50 टेस्ट विकेट, जानिए आंकड़े  मिचेल स्टार्क
    विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलिया के इन तेज गेंदबाजों ने किया है आउट  विराट कोहली
    पर्थ टेस्ट: भारतीय टीम 150 रन पर हुई ऑलआउट, जोश हेजलवुड ने झटके 4 विकेट भारतीय क्रिकेट टीम
    जसप्रीत बुमराह का कमाल, स्टीव स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट करने वाले दूसरे गेंदबाज बने  जसप्रीत बुमराह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025