हार्दिक से मिलने 1,000 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चला फैन, स्टार खिलाड़ी ने ऐसे जीता दिल
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से मिलने के लिए एक फैन मुंबई से बेंगलुरु तक 1,000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पैदल चलकर पूरी किया। वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में हार्दिक से मिलने आया था। लखनऊ के रहने वाले रवि नाम के इस फैन का हार्दिक ने स्वागत किया और उनकी वापसी के लिए ट्रेन टिकटों का इंतजाम भी कराया। इस पूरे घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
A fan walked all the way from Mumbai to Bengaluru just to meet Hardik Pandya, and Hardik not only met him warmly but also arranged his return ticket @hardikpandya7 ❤️ pic.twitter.com/cx62NNHpaE
— Rohan Gangta (@rohangangta) October 19, 2026
दूर
टीम से बाहर चल रहे हैं चोटिल हार्दिक
हार्दिक चोट की नई समस्या के कारण फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं।
खबरों के मुताबिक, गेंदबाजी करते समय उन्हें दर्द से राहत नहीं मिली है, जिसके चलते उनकी वापसी में देरी हो रही है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बाद से ही वह मैदान से बाहर हैं। इस ऑलराउंडर को न्यूजीलैंड के आगामी दौरे से भी बाहर कर दिया गया है।
इस दौरे पर भारत को 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं।