NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: हार्दिक पांड्या बने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, रोहित शर्मा की जगह संभालेंगे कमान
    अगली खबर
    IPL 2024: हार्दिक पांड्या बने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, रोहित शर्मा की जगह संभालेंगे कमान
    हार्दिक पांड्या बने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान (तस्वीर:एक्स/@hardikpandya7)

    IPL 2024: हार्दिक पांड्या बने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, रोहित शर्मा की जगह संभालेंगे कमान

    लेखन भारत शर्मा
    Dec 15, 2023
    06:33 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई इंडियंस (MI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2024 संस्करण के लिए हार्दिक पांड्या को अपनी टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है।

    इसके साथ ही रोहित शर्मा का टीम के साथ पिछले 10 सालों से चला आ रहा कप्तानी का सफर भी समाप्त हो गया है।

    फ्रेंचाईजी ने शुक्रवार शाम को इस बदलाव की जानकारी देते हुए रोहित का उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया है।

    आइए इस पूरी खबर के बारे में जानते हैं।

    बयान

    MI की ओर से क्या दिया गया है बयान?

    MI के ग्लोबल हेड महेला जयवर्धने ने कहा, "यह परंपरा को बनाए रखने और MI की सच्ची फिलोसफी के मुताबिक भविष्य के लिए तैयार रहने की बात है। मुंबई इंडियंस को सचिन तेंदुलकर से लेकर हरभजन और रिकी पोटिंग से रोहित तक के असाधारण नेतृत्व का आशीर्वाद मिला, जिन्होंने टीम की सफलता में अहम योगदान दिया है। भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर नजर है। ऐसे में हार्दिक पंड्या IPL 2024 सीजन से मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।"

    आभार

    फ्रेंचाइजी ने जताया रोहित का आभार

    जयवर्धने ने आगे कहा, "हम रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। 2013 से मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल असाधारण से कम नहीं है।"

    उन्होंने कहा, "उनके नेतृत्व ने टीम को न केवल अद्वितीय सफलता दिलाई, बल्कि एक टीम के रूप में उनकी जगह भी मजबूत की। रोहित IPL इतिहास के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं। उनके मार्गदर्शन में MI सबसे सफल और पसंदीदा टीमों में से एक है।"

    जानकारी

    "नए कप्तान के रूप में है हार्दिक का स्वागत"

    जयवर्धन ने आगे कहा, "हम MI को और मजबूत करने के लिए मैदान और बाहर रोहित के मार्गदर्शन और अनुभव का इंतजार करेंगे। हम हार्दिक पंड्या का भी MI के नए कप्तान के रूप में स्वागत करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।"

    करियर

    शानदार रहा है हार्दिक का IPL करियर

    हार्दिक का IPL करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 123 IPL मैच खेले हैं, जिसकी 115 पारियों में उन्होंने 30.38 की औसत से 2,309 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 145.86 की रही है।

    उन्होंने इस दौरान 10 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन रहा है।

    गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 33.26 की औसत और 8.8 की इकॉनमी रेट से 53 विकेट झटके हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा है।

    कप्तानी

    IPL में कप्तान के तौर 70.96 है हार्दिक का जीत प्रतिशत

    हार्दिक ने IPL में पहली बार साल 2022 में कप्तानी की थी।

    वह 31 मुकाबलों में गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान रहे और 22 में टीम को जीत मिली। सिर्फ 9 मुकाबलों में GT को हार का सामना करना पड़ा। उनका जीत प्रतिशत 70.96 का रहा है।

    हार्दिक ने पहले सीजन में ही GT को चैंपियन बना दिया था। 2023 में भी GT ने अच्छा प्रदर्शन किया और फाइनल तक पहुंचे, जहां चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उन्हें हार मिली थी।

    प्रदर्शन

    MI के लिए कैसा रहा हार्दिक का प्रदर्शन? 

    हार्दिक ने टी-20 क्रिकेट की इस लीग में साल 2015 में MI के लिए डेब्यू किया था।

    उन्होंने 7 सीजन तक इस टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 92 मैचों में 27.33 की औसत और 153.91 की स्ट्राइक रेट से 1,476 रन बनाए।

    गेंदबाजी में उन्होंने 31.26 की औसत के साथ 42 विकेट लिए। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा। हार्दिक ने इस टीम के साथ 4 IPL ट्रॉफी भी जीती हैं।

    जानकारी

    नगद सौदे के तहत हुई थी पांड्या की MI में वापसी

    पांड्या की MI में वापसी एक नकद सौदे के तहत हुई है। IPL सूत्रों की माने तो MI और GT के बीच पांड्या को लेकर सीधा सौदा हुआ था। यही कारण था कि MI से किसी भी खिलाड़ी को GT में नहीं लिया गया है।

    कप्तानी

    कप्तान के तौर पर कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?

    कप्तान के तौर पर रोहित ने IPL में पहला मुकाबला 2013 में खेला था। उन्होंने अब तक 158 मैच में कप्तानी की है और 3,986 रन बनाए हैं।

    इस दौरान MI को 87 मैच में जीत और 67 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। 4 मैच टाई रहे। रोहित का जीत प्रतिशत 55.06 का है।

    वह महेंद्र सिंह धोनी के बाद IPL इतिहास के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। रोहित ने MI को 5 बार चैंपियन भी बनाया है।

    करियर

    कैसा रहा है रोहित का IPL करियर?

    रोहित IPL के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार हैं। उन्होंने अब तक 243 मुकाबले खेले हैं।

    इस दौरान उन्होंने 29.58 की औसत और 130.05 की स्ट्राइक रेट से 6,211 रन बनाए हैं। वह इस टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    उन्होंने इस लीग में 42 अर्धशतक और 1 शतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन रहा है। MI के 5 खिताबों से अलग उन्होंने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के लिए भी IPL ट्रॉफी जीती थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    हार्दिक पांड्या

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: रिटेंशन के बाद कुछ ऐसी है दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जानिए इसका इतिहास  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: रिटेंशन के बाद कुछ ऐसी है राजस्थान रॉयल्स की टीम, जानिए इसका इतिहास  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024: रिटेंशन के बाद कुछ ऐसी है GT की टीम, हार्दिक पांड्या को रखा बरकरार  गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: रिटेंशन के बाद ऐसी है MI की टीम, हार्दिक नहीं बने दल का हिस्सा  मुंबई इंडियंस

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023, क्वालीफायर-2: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट और नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम MI, क्वालिफायर-2: अहम मुकाबले में रोहित के लिए मुसीबत बन सकते हैं राशिद खान इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट पर रोहित शर्मा का बयान, कहा- मैं अलग करने की कोशिश कर रहा हूं इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023, क्वालिफायर-2: GT के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    हार्दिक पांड्या

    हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अब तक कोई भी टी-20 सीरीज नहीं हारा भारत, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    हार्दिक पांड्या हैं 15 टी-20 अंतरराष्ट्रीय के बाद दूसरे सर्वाधिक मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली
    सूर्यकुमार यादव ने लगाया वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा टी-20 अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    अगर हार्दिक पांड्या फिट हैं तो फिर उन्हें टेस्ट क्रिकेट भी खेलना चाहिए- कपिल देव भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025