NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / मुंबई इंडिंयस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का कैसा रहा है IPL करियर? जानें आंकड़े
    अगली खबर
    मुंबई इंडिंयस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का कैसा रहा है IPL करियर? जानें आंकड़े
    मुंबई की टीम से सफल रहे हैं सूर्यकुमार

    मुंबई इंडिंयस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का कैसा रहा है IPL करियर? जानें आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 14, 2021
    09:00 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सूर्यकुमार यादव उन बल्लेबाजों में शुमार हैं, जिन्होंने पिछले कुछ सीजन में निरंतर बेहतर प्रदर्शन किया है।

    वह मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाजी क्रम की धुरी बनकर उभरे हैं।

    रोहित शर्मा की कप्तानी में MI ने IPL 2020 का खिताब जीता था, जिसमें सूर्यकुमार ने अहम योगदान दिया था।

    MI के भरोसेमंद बल्लेबाज सूर्यकुमार 14 सितंबर (मंगलवार) को 31 साल के हो गए हैं। उनके IPL करियर पर नजर डालते हैं।

    IPL करियर

    IPL में शानदार रहा है सूर्यकुमार का सफर

    पिछले कुछ सालों से सूर्यकुमार ने IPL में अपनी क्लास दिखाकर प्रभावित किया है।

    2012 में अपना IPL डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार ने अब तक 108 मैचों में 29.68 की औसत से 2,197 रन बनाए हैं। ये रन उन्होंने 135.28 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

    MI की मौजूदा टीम में सूर्यकुमार अहम बल्लेबाज बन गए हैं।

    IPL 2020

    IPL 2020 में सूर्यकुमार ने किया कमाल

    IPL 2020 में सूर्यकुमार ने 40 की औसत और 145.01 की स्ट्राइक रेट से 480 रन बनाए। उन्होंने इस बार चार अर्धशतक भी लगाए थे।

    यह लगातार तीसरा सीजन था, जब उन्होंने 400 से अधिक रन बनाए थे।

    पिछले सीजन में सूर्यकुमार के स्कोर 19, 51, 36, 12*, 79*, 40, 0, 10, 53, 79*, 27, 10, 0, 47 और 17 रहे।

    उन्होंने चोटिल रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भी टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

    IPL 2021

    IPL 2021 में ऐसा रहा है सूर्यकुमार का प्रदर्शन

    सूर्यकुमार ने IPL 2021 के पहले चरण ने सात मैचों में 24.71 की औसत और 144.16 की स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है।

    पहले चरण में वह रोहित शर्मा के बाद MI से दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। बता दें MI के कप्तान रोहित ने मौजूदा सीजन में सात मैचों में 35.71 की औसत से 250 रन बना लिए हैं।

    आंकड़े

    कोलकाता के मुकाबले मुंबई से बेहतर खेले हैं सूर्यकुमार

    KKR की ओर से सूर्यकुमार ने 54 मैचों में 22.52 की औसत और 131.89 की स्ट्राइक रेट से 608 रन बनाए हैं। वह KKR की ओर से सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा पाए थे।

    वहीं अपनी मौजूदा टीम MI से भी सूर्यकुमार ने 54 मुकाबले ही खेले हैं, जिसमें उन्होंने 33.81 की औसत से 1,589 रन अपने नाम किए थे। उन्होंने MI से अब तक 11 अर्धशतक लगा लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    सूर्यकुमार यादव

    ताज़ा खबरें

    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: धोनी ने नहीं खेला अगला सीजन तो मैं भी ले लूंगा संन्यास- सुरेश रैना चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL और घरेलू सीजन दोनों के आयोजन में है अंतर, तुलना करना उचित नहीं- शाह BCCI
    IPL 2021: MI बनाम CSK मैच से दोबारा शुरु होगी लीग, जारी हुआ पूरा शेड्यूल चेन्नई सुपरकिंग्स
    बतौर टैलेंट स्काउट मुंबई इंडियंस से जुड़े विनय कुमार, नई भूमिका में आएंगे नजर क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    इंग्लैंड बनाम भारत: सीरीज के आखिरी टेस्ट में खेलेंगे जोस बटलर, कप्तान रूट ने दी जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    जय शाह ने कैसे धोनी को किया राजी? जानें मेंटोर बनने के पीछे की कहानी महेंद्र सिंह धोनी
    विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुने गए अश्विन का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर कैसा है? भारतीय क्रिकेट टीम
    चार साल बाद अश्विन की टी-20 में वापसी कैसे हुई? चीफ सिलेक्टर ने बताया कारण रविचंद्रन अश्विन

    सूर्यकुमार यादव

    IPL से पहले मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज़ का कमाल, टी-20 टूर्नामेंट में जड़े दो शतक इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    सूर्यकुमार यादव समेत छह भारतीय खिलाड़ियों से प्रभावित हुए सौरव गांगुली, जानिए क्या कहा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: ब्रायन लारा ने की इन छह भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ, कही ये बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025