NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / #BirthdaySpecial: 39वां जन्मदिन मना रहे धोनी के अदभुत सफर पर एक नजर
    अगली खबर
    #BirthdaySpecial: 39वां जन्मदिन मना रहे धोनी के अदभुत सफर पर एक नजर

    #BirthdaySpecial: 39वां जन्मदिन मना रहे धोनी के अदभुत सफर पर एक नजर

    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 07, 2020
    11:53 am

    क्या है खबर?

    सालों से कई महान क्रिकेटर्स भारतीय टीम के लिए खेलते नजर आए हैं।

    महेन्द्र सिंह धोनी भी उन महान क्रिकेटर्स में से एक हैं जिन्होंने अपने टच से खेल में क्रांति लाने का काम किया है।

    खेल के प्रति उनके नजरिए ने उन्हें एकदम अलग साबित किया है।

    पूर्व भारतीय कप्तान धोनी मंगलवार को 39 साल के हो गए हैं और उनके जन्मदिन पर हम एक नजर डाल रहे हैं उनके अदभुत सफऱ पर।

    शुरुआती दौर

    धोनी को टीम में लाए थे गांगुली

    स्थाई विकेटकीपर नहीं होने के कारण राहुल द्रविड़ को मजबूरी में कई दफा विकेटकीपिंग करनी पड़ती थी।

    भले ही टीम मैनेजमेंट ने कई विकेटकीपर्स को आजमाया, लेकिन उनमें से कोई भी सफल साबित नहीं हो सका।

    2004 बांग्लादेश दौरे के लिए कप्तान सौरव गांगुली ने लंबे बालों वाले रांची के महेन्द्र सिंह धोनी को टीम में शामिल किया।

    हालांकि, इंटरनेशनल डेब्यू पर वह खाता खोले बिना ही रनआउट हो गए थे।

    सपोर्ट

    लगातार धोनी को बैक कर रहे थे दादा

    दादा को धोनी में कुछ स्पेशल दिखा था और यही कारण था कि वह लगातार उन्हें बैक कर रहे थे और फिर पाकिस्तान के खिलाफ धोनी ने दादा को सही साबित किया।

    धोनी को नंबर तीन पर प्रमोट करने का गांगुली का फैसला सही साबित हुआ और विशाखापट्टनम में 148 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

    कुछ महीनों बाद ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रन बनाकर अपना जलवा बिखेरा था।

    मार्की विकेटकीपर

    मार्की विकेटकीपर के रूप में स्थापित हो गए धोनी

    अगले दो सालों में धोनी सभी फॉर्मेट में टीम के स्थाई विकेटकीपर के रूप में खेलने लगे।

    पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ निरंतरता के साथ प्रदर्शन करके उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली।

    उस दौर में उन्होंने युवराज सिंह के साथ कई अच्छी साझेदारियां करके खूब सुर्खियां बटोरी।

    2007 विश्वकप में खराब प्रदर्शन के बाद उनकी जगह पर सवाल उठने लगे।

    टी-20 विश्वकप

    धोनी की कप्तानी की शुरुआत

    टी-20 विश्वकप के पहले संस्करण में धोनी को कप्तानी करने का मौका मिला और इसके साथ ही उन्होंने अपने आलोचकों को शांत करा दिया।

    ऐतिहासिक बॉल आउट में नॉन-रेगुलर गेंदबाजों से गेंदबाजी कराने से लेकर फाइनल का आखिरी ओवर जोंगिदर शर्मा से कराने तक धोनी ने टूर्नामेंट में कई अटपटे निर्णय लिए।

    ऐसे ही निर्णयों के साथ धोनी ने भारत को टी-20 विश्वकप जिताया और उनके दौर की शुरुआत हुई।

    धोनी की कप्तानी

    धोनी की कप्तानी में भारत ने हासिल की सफलता

    अनिल कुंबले के संन्यास लेने ते बाद धोनी को तीनों फॉर्मेट में भारत का कप्तान बना दिया गया।

    2007-08 में कप्तान धोनी ने सफलता हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज़ जिताई।

    अगले कुछ सालों में भारतीय टीम ने ICC टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया और कई अच्छे मल्टीनेशनल टूर्नामेंट्स जीते।

    इस दौर में उनकी खुद की बल्लेबाजी भी काफी अच्छी रही और वह मैच फिनिशर बनने लगे।

    विश्वकप और चैंपियन्स ट्रॉफी

    धोनी की कप्तानी में भारत ने जीता विश्वकप और चैंपियन्स ट्रॉफी

    2011 में धोनी की कप्तानी में भारत ने 28 साल के इंतजार के बाद अपना दूसरा विश्वकप खिताब जीता।

    लगातार विदेशों में टेस्ट गंवाने और आलोचना झेलने के बावजूद धोनी की टीम ने 2013 चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था।

    एक साल बाद धोनी ने धीरे से टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया और फिर 2017 में कोहली को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंप दी।

    रिकॉर्ड्स

    धोनी के रिकॉर्ड्स पर एक नजर

    धोनी ICC के तीनों खिताब जीतने वाले विश्व के पहले और इकलौते कप्तान हैं।

    कप्तानी छोड़ने के तीन साल बाद भी वह भारत के सबसे सफल लिमिटेड ओवर्स कप्तान हैं। उन्होंने 110 वनडे और 41 टी-20 जीत हासिल की हैं।

    यदि उनकी बल्लेबाजी की बात करें तो वह भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में से एक हैं।

    उन्होंने 538 मैचों में 44.96 की औसत के साथ 17,266 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महेंद्र सिंह धोनी
    सौरव गांगुली
    भारतीय क्रिकेट टीम
    2011 क्रिकेट विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    कैसे पकड़ी गई शादी कर भागने वाली 'लुटेरी दुल्हन'? 7 महीने में 25 दूल्हों को ठगा मध्य प्रदेश
    'हेरा फेरी 3' विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन बोले- एक दिन शूट करके गायब हुए परेश रावल  परेश रावल
    2025 येज्दी एडवेंचर 4 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  येज्दी
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मिली पदोन्नति, अब बने फील्ड मार्शल पाकिस्तान समाचार

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स द्वारा हासिल की गई पांच यादगार जीत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL नहीं हुआ तो भी धोनी टी-20 विश्व कप में खेलेंगे- बचपन के कोच इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत के लिए नहीं खेलेंगे धोनी, इसी साल ले सकते हैं संन्यास- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    गांगुली की तरह धोनी और कोहली से नहीं मिला सपोर्ट- युवराज सिंह विराट कोहली

    सौरव गांगुली

    चार दिन के टेस्ट पर विराट कोहली ने दी अपनी राय, कही ये बड़ी बात विराट कोहली
    स्पेशल टैलेंट हैं पंत, चुनाव का काम सिलेक्टर्स पर छोड़ दीजिए- सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम
    BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष गांगुली बन सकते हैं बंगाल क्रिकेट के नए सचिव BCCI
    मुख्य चयनकर्ता पद के लिए अजीत अगरकर ने किया आवेदन, रेस में चल रहे सबसे आगे BCCI

    भारतीय क्रिकेट टीम

    आज ही के दिन टेस्ट में धवन ने बनाया था यह अनोखा रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    गैरी किर्स्टन ने बताया, कैसे बिना आवेदन सात मिनट में बन गए थे भारत के कोच BCCI
    आखिर क्यों 2013 के बाद से ICC खिताब नहीं जीत सका है भारत? क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बनना चाहते हैं पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन इंडियन प्रीमियर लीग

    2011 क्रिकेट विश्व कप

    विश्व कप इतिहास में अब तक लगे सभी शतक और उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प आंकड़े सचिन तेंदुलकर
    विश्व कप में भारतीय कप्तानों द्वारा आज तक लगाए गए शतकों का रिकॉर्ड तोड़ेंगे कोहली? विराट कोहली
    1975 से 2015: विश्व कप में भारत के पहले मैचों और उनके परिणामों पर एक नज़र पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    1975 से 2019: जानें क्रिकेट विश्व कप के 44 साल के सफर में क्या-क्या बदलाव आए महेंद्र सिंह धोनी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025