Page Loader
IPL में रॉस टेलर की ओर से खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर 
रॉस टेलर दिग्गज खिलाड़ियों में से एक रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@CricTelegraph)

IPL में रॉस टेलर की ओर से खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर 

Apr 21, 2024
08:22 pm

क्या है खबर?

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रॉस टेलर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया था। उन्होंने IPL में 55 मुकाबले खेले थे। इस दौरान 25.43 की औसत और 123.72 की स्ट्राइक रेट से 1,017 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले थे। भारत की इस प्रतिष्ठित लीग में उन्होंने कई बेहतरीन पारियां खेलीं। IPL में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर डालते हैं।

#1

81 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, IPL 2009

IPL 2009 में टेलर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)की टीम का हिस्सा थे। सीजन का 41वां मुकाबला RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए थे। दूसरी पारी में टेलर ने 33 गेंद का सामना किया और 81 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 7 चौके और 5 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 245.45 की रही थी। RCB ने 6 विकेट से मैच जीता था।

#2

55 बनाम RCB, IPL 2012 

IPL 2012 में टेलर दिल्ली डेयरडेविल्स अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम का हिस्सा थे। 67वां मुकाबला यह टीम RCB के खिलाफ खेलने उतरी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 1 विकेट खोकर 215 रन बनाए थे। दूसरी पारी में टेलर ने सिर्फ 26 गेंद का सामना किया और 55 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 211.53 की रही। हालांकि, DC यह मैच 21 रन से हार गई थी।

#3

53 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, IPL 2008 

IPL 2008 का 15वां मुकाबला RCB और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK की टीम ने 5 विकेट खोकर 178 रन बनाए थे। दूसरी पारी में RCB के लिए खेलते हुए टेलर ने 34 गेंद का सामना किया और 53 रन जड़ दिए थे। उनके बल्ले से 3 चौके और 3 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 155.88 की रही थी।हालांकि, RCB यह मुकाबला 13 रन से हार गई थी।

#4

47 बनाम राजस्थान रॉयल्स- IPL 2011 

IPL 2011 में टेलर राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम का हिस्सा थे। सीजन का 38वां मुकाबला टीम पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेलने उतरी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे ने 7 विकेट खोकर 143 रन बनाए थे। RR के 92 रन तक 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। यहां से टेलर ने पारी को संभाला और 35 गेंद में 47 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले थे। RR को 6 विकेट से जीत मिली थी।