NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेलेंगे इंग्लैंड के खिलाफ अगला मैच, जानिए इसकी वजह 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023: ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेलेंगे इंग्लैंड के खिलाफ अगला मैच, जानिए इसकी वजह 
    ग्लेन मैक्सवेल के नाम वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    वनडे विश्व कप 2023: ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेलेंगे इंग्लैंड के खिलाफ अगला मैच, जानिए इसकी वजह 

    लेखन मनोज शर्मा
    Nov 01, 2023
    02:41 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 में शानदार लय में चल रही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को जोरदार झटका लगा है।

    टीम के प्रमुख बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

    मैक्सवेल को गोल्फ खेलते समय चोट लग गई थी जिसके चलते वह अगले मैच में खेलने में असमर्थ हैं। मैक्सवेल का बाहर होना टीम के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।

    आइए खबर के बारे में अधिक जानते हैं।

    अनुमान

    मैक्सवेल को ठीक होने में लगेंगे 6 से 8 दिन 

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैक्सवेल क्लब हाउस से टीम बस की ओर लौटते समय गोल्फ कार्ट को पकड़ रहे थे।

    तभी उनकी पकड़ छूट गई और वह चोटिल हो गए। एक अनुमान के मुताबिक, उन्हें ठीक होने में 6 से 8 दिनों का समय लग सकता है।

    ऐसे में उनके अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 7 नवंबर को होने वाले मैच से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

    बयान

    मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने क्या कहा? 

    ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, "हमारे लिए संतोषजनक बात यह है कि वह उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, नहीं तो हमारे लिए स्थिति बदतर हो सकती थी।"

    उन्होंने आगे कहा, "निष्पक्षता से कहें तो उनकी चोट ने हर किसी को चौंका दिया है। यह दुखद है कि वह अगला मैच नहीं खेल पाएंगे। यह एक स्पष्ट दुर्घटना थी और दुर्भाग्य से हमें इसका सामना करना होगा। हम एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं।"

    रिकॉर्ड 

    वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड 

    मैक्सवेल के नाम वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

    उन्होंने वर्तमान विश्व कप में नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में महज 40 गेंदों में ही शतक पूरा कर लिया था।

    उन्होंने पारी में 9 छक्के और 240.91 की स्ट्राइक से 44 गेंदों में 106 रन बनाए थे।

    उन्होंने ऐसा कर एडेन मार्करम का रिकॉर्ड तोड़ दिया था, जिन्होंने इसी विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंदों में शतक जमाया था।

    प्रदर्शन

    इस साल कैसा रहा है मैक्सवेल का प्रदर्शन? 

    इस साल चोट के चलते मैक्सवेल को ज्यादा वनडे मैच खेलने के मौके नहीं मिले। शुरुआत में वह फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन विश्व कप में उन्होंने लय हासिल कर ली है।

    इस साल 8 मैचों में उन्होंने 29.85 की औसत और 140.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 209 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 106 के उच्चतम स्कोर के साथ इस प्रारूप में 1 शतक और 1 अर्धशतक जमाया है।

    आंकड़े

    वनडे में कैसा रहा है मैक्सवेल का प्रदर्शन? 

    34 साल के मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट में अब तक 135 मुकाबले खेले हैं।

    उन्होंने 124 पारियों में 33.86 की औसत और 125.76 की स्ट्राइक रेट से 3,691 रन बनाए हैं।

    2012 में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले मैक्सवेल ने इस प्रारूप में 23 अर्धशतक और 3 शतक लगाए हैं।

    इसके अलावा 107 पारियों में उन्होंने 47.93 की औसत और 5.49 की इकॉनमी से 68 विकेट अपने नाम किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे विश्व कप 2023
    ग्लेन मैक्सवेल
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    घर पर मिनिएचर आर्ट के जरिए बनाएं ये 5 चीजें, आसान है तरीका लाइफस्टाइल
    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष

    वनडे विश्व कप 2023

    जो रूट विश्व कप 2019 के बाद से पावरप्ले में गंवा देते हैं विकेट, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    क्या पाकिस्तान अब भी कर सकता है सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई? जानिए पूरा समीकरण  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को सर्वाधिक बार किया है शून्य पर आउट, जानिए आंकडे़ जो रूट
    भारत ने वनडे विश्व कप में इंग्लैंड पर दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत भारतीय क्रिकेट टीम

    ग्लेन मैक्सवेल

    ऑस्ट्रेलिया ने लगातार चौथे टी-20 में श्रीलंका को हराया, ऐसा रहा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    IPL 2022: 12 अप्रैल से पहले RCB के लिए उपलब्ध नहीं रह पाएंगे जोश हेजलवुड- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में श्रीलंका को दो विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: लगभग 5 साल बाद हुई ग्लेन मैक्सवेल की टेस्ट टीम में वापसी टेस्ट क्रिकेट

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023, ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड: स्टीव स्मिथ के नंबर-3 पर 4,000 वनडे रन पूरे, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड: स्टीव स्मिथ ने जमाया इस विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक  वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025