Page Loader
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल बने पिता, पत्नी विनी रमन ने साझा की तस्वीर
ग्लेन मैक्सवेल बने पिता (तस्वीर: X/@ICC)

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल बने पिता, पत्नी विनी रमन ने साझा की तस्वीर

Sep 15, 2023
04:33 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन ने सोमवार (11 सितंबर) को अपने बेटे का स्वागत किया। चार दिन बाद 15 सितंबर को विनी ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे की पहली तस्वीर साझा की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'लोगान मेवरिक मैक्सवेल'। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि मैक्सवेल और विनी अपने बच्चे का हाथ पकड़े हुए हैं। मैक्सवेल ने अपनी गर्लफ्रेंड भारतीय मूल की विनी से मार्च 2022 में शादी की थी।

तस्वीर

भारतीय मूल की हैं विनी

भारतीय मूल की विनी तमिल परिवार से तालुल्क रखती हैं। उनका जन्म और पढ़ाई-लिखाई ऑस्ट्रेलिया में ही हुई है। विनी के पिता वेंकट रमन और मां विजयलक्ष्मी उनके जन्म से पहले ही ऑस्ट्रेलिया में रहने लगे थे। इस कपल की सगाई 2020 में हुई थी, लेकिन कोरोन के चलते उन्होंने शादी को टाल दिया था। विनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का खुलासा किया था। उन्होंने पहले ईसाई रीति-रिवाज से और बाद में तमिल रीति-रिवाज से शादी की थी। इसकी

इंस्टाग्राम पोस्ट

विनी ने शेयर की तस्वीर