Page Loader
ग्लेन मैक्सवेल ने पूरे किए 2,500 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन, ऐसा करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई
ग्लेन मैक्सवेल ने पूरे किए 2,500 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

ग्लेन मैक्सवेल ने पूरे किए 2,500 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन, ऐसा करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई

Jun 16, 2024
11:04 am

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2024 के 35वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 11 रन की छोटी पारी खाली। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। पारी का चौथा रन बनाते ही उनके इस प्रारूप में 2,500 रन पूरे हो गए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले केवल तीसरे ऑस्ट्रेलियाई और दुनिया के 13वें बल्लेबाज हैं। आइए मैक्सलवैल के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

सर्वाधिक

ऑस्ट्रेलिया के लिए आरोन फिंच ने बनाए हैं सर्वाधिक रन

मैक्सवेल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में यह उपलब्धि हासिल करने वाले कुल मिलाकर 13वें बल्लेबाज हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से केवल आरोन फिंच (3,120) और डेविड वार्नर (3,215) ही उनसे आगे हैं। मैक्सवेल ने अपने 110वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपने करियर में करीब 30 की औसत और 154 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उनके नाम इस प्रारूप में 5 शतक और 10 अर्धशतक भी हैं।

प्रदर्शन

मैक्सवेल ने विदेशी मैदानों पर बनाए हैं सर्वाधिक रन

मैक्सवेल के नाम घरेलू मैदान पर 31.86 के औसत से 924 रन दर्ज हैं। उन्होंने 2 शतक और 3 अर्द्धशतक भी जड़े हैं। इसी तरह उन्होंने विदेशी मैदानों पर 33.26 की औसत से 1,131 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं। तटस्थ स्थानों पर उन्होंने 31 मैचों में 2 अर्धशतक की मदद से 440 से अधिक रन बनाए हैं। वह टी-20 क्रिकेट में 436 मैचों में 9,700 से ज्यादा रन बना चुके हैं।