Page Loader
WPL 2024 नीलामी: जॉर्जिया वेयरहैम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 40 रुपये में खरीदा
जॉर्जिया वेयरहैम का बेस प्राइस 40 लाख था (तस्वीर: एक्स/@AusWomenCricket)

WPL 2024 नीलामी: जॉर्जिया वेयरहैम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 40 रुपये में खरीदा

Dec 09, 2023
06:10 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन के लिए शनिवार को मुंबई में नीलामी हुई। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज जॉर्जिया वेयरहैम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 40 लाख में खरीदा। उनका बेस प्राइस 40 लाख था। WPL के पिछले सीजन में वह गुजरात जायंट्स (GG) का हिस्सा थीं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। WPL के पहले सीजन में उनका बेस प्राइस 30 लाख था और GG ने उन्हें 75 लाख रुपये में खरीदा था।

प्रदर्शन

WPL 2023 में वेयरहैम के आंकड़े

WPL 2023 में वेयरहैम के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 2 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने 15 की औसत और 83.33 की स्ट्राइक रेट से 30 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ उन्होंने 22 रन की पारी खेली थी। यह लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। लीग में उन्होंने 4 चौके भी लगाए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने 2 पारियों में 34 की औसत और 10.73 की इकॉनमी से 1 विकेट चटकाए है। 1/30 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वेयरहैम के आंकड़े

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वेयरहैम के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 46 मैच की 42 पारियों में 44 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी औसत 15.97 की और इकॉनमी 6.23 की रही है। 3/12 इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने 31 वनडे की 29 पारियों में 34 सफलताएं प्राप्त की हैं। इस दौरान उनकी औसत 27.76 की और इकॉनमी 4.19 की रही है। 1 टेस्ट की 2 पारियों में उनके नाम 1 विकेट है।