NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / धोनी या गांगुली नहीं, गौतम गंभीर ने इस खिलाड़ी को बताया अपने समय का बेस्ट कप्तान
    खेलकूद

    धोनी या गांगुली नहीं, गौतम गंभीर ने इस खिलाड़ी को बताया अपने समय का बेस्ट कप्तान

    धोनी या गांगुली नहीं, गौतम गंभीर ने इस खिलाड़ी को बताया अपने समय का बेस्ट कप्तान
    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 22, 2020, 02:39 pm 1 मिनट में पढ़ें
    धोनी या गांगुली नहीं, गौतम गंभीर ने इस खिलाड़ी को बताया अपने समय का बेस्ट कप्तान

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद गौतम गंभीर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। गंभीर ने सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू किया था और फिर अनिल कुंबले तथा एमएस धोनी की कप्तानी में भी भारत के लिए खेल। अब गंभीर ने नेशनल टीम के लिए खेलते हुए कुंबले को अपना बेस्ट कप्तान बताया है।

    लंबे समय तक कप्तान रहते तो कुंबले कप्तानी का हर रिकॉर्ड तोड़ देते- गंभीर

    गंभीर का मानना है कि यदि कुंबले लंबे समय तक भारतीय टीम के कप्तान रहे होते तो उन्होंने कप्तानी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए होते। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट कनेक्टेड शो में कहा, "मैं चाहता था कि अनिल कुंबले लंबे समय तक भारतीय टीम की कप्तानी करें। मैंने उनकी कप्तानी में भारत के लिए छह टेस्ट खेले हैं। यदि उन्होंने लंबे समय तक भारतीय टीम की कप्तानी की होती तो उन्होंने अनगिनत रिकॉर्ड तोड़े होते।"

    कुंबले मेरे बेस्ट कप्तान- गंभीर

    गंभीर ने कुंबले को अपने समय का बेस्ट कप्तान बताया है। उन्होंने कहा, "भले ही रिकॉर्ड्स के मामले में धोनी काफी ऊपर हैं, लेकिन मैंने जिन कप्तानों के अंडर भारत के लिए खेला है अनिल कुंबले उनमें मेरे लिए बेस्ट हैं।"

    ऐसा रहा है कुंबले का कप्तानी रिकॉर्ड

    कुंबले ने 2007 में राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी ली थी, लेकिन एक साल बाद ही उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने संन्यास लेने से पहले 14 टेस्ट में भारत की कप्तानी की थी जिसमें से उन्हें केवल तीन में जीत मिली थी। कुंबले ने कप्तान के तौर पर छह टेस्ट हारे और पांच ड्रॉ खेले थे। कुंबले के संन्यास लेने के बाद धोनी तीनों फॉर्मेट में भारत के कप्तान बने थे।

    गांगुली और धोनी की कप्तानी के आंकड़े

    2000 से लेकर 2006 तक गांगुली ने 49 टेस्ट में भारत की अगुवाई की थी जिसमें से भारत ने 21 जीते, 13 हारे और 15 ड्रॉ रहे। 2008 से 2014 तक टेस्ट टीम के कप्तान रहने वाले धोनी ने 60 टेस्ट में भारत को 27 जीत, 18 हार और 15 ड्रॉ दिलाई और सबसे सफल कप्तान बने। हालांकि, 55 में से 33 टेस्ट जीतकर विराट कोहली सबको पीछे छोड़ चुके हैं।

    दुनिया के तीसरे सबसे ज़्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं कुंबले

    1990 से 2008 तक चले टेस्ट करियर में कुंबले ने 132 टेस्ट मैच खेले और 619 विकेट हासिल किए। मुथैय्या मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708) के बाद वह टेस्ट में तीसरे सबसे ज़्य़ादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज हैं। 271 वनडे में 337 विकेट लेने वाले कुंबले भारत के लिए सबसे ज़्यादा टेस्ट और वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। टेस्ट में एक पारी के सभी 10 विकेट लेने वाले वह दुनिया के दो में से एक गेंदबाज हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    महेंद्र सिंह धोनी
    गौतम गंभीर
    सौरव गांगुली
    भारतीय क्रिकेट टीम

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL: फाफ डू प्लेसी ने बताया, क्या है चेन्नई सुपरकिंग्स की सफलता का राज इंडियन प्रीमियर लीग
    गांगुली, कुंबले और धोनी की कप्तानी पर बोले श्रीकांत, धोनी को बताया गांगुली से विपरीत सौरव गांगुली
    धोनी-रोहित बने IPL के बेस्ट कप्तान, डिविलियर्स चुने गए लीग के बेस्ट बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    सैम कर्रन ने धोनी को बताया महान कप्तान, कहा- उनके अंडर खेलने के लिए उत्सुक हूं इंडियन प्रीमियर लीग

    गौतम गंभीर

    क्या भारतीय टीम में हो पाएगी धोनी की वापसी? जानिए अब तक किसने क्या कहा क्रिकेट समाचार
    धोनी के छक्के को लेकर भड़के गंभीर, कहा- पूरी टीम ने जिताया था 2011 विश्व कप महेंद्र सिंह धोनी
    जब आपस में भिड़ गए खिलाड़ी, IPL के इतिहास के पांच सबसे बड़े झगड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    ओलपिंक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल हुईं भाजपा में शामिल दिल्ली

    सौरव गांगुली

    निकट भविष्य में भारत में किसी प्रकार के क्रिकेट का आयोजन नहीं होगा- सौरव गांगुली इंडियन प्रीमियर लीग
    भारतीय बल्लेबाजों द्वारा 90 के दशक में खेली गई पांच बेस्ट वनडे पारियां सचिन तेंदुलकर
    सरकार ने कहा तो कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध कराएंगे ईडन गार्डन- सौरव गांगुली BCCI
    सुनील गावस्कर की गांगुली से मांग, अगले साल से महिलाओं के IPL का आयोजन कराएं BCCI

    भारतीय क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया के पांच टेस्ट की सीरीज के प्रस्ताव पर BCCI ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात टेस्ट क्रिकेट
    विश्व कप 2019 के बल्ले सहित अपना क्रिकेट का सामान नीलाम करेंगे केएल राहुल केएल राहुल
    मोहम्मद शमी ने कप्तान विराट कोहली को दिया अपनी सफलता का श्रेय विराट कोहली
    28वां जन्मदिन मना रहे भारतीय स्टार केएल राहुल के रिकॉर्ड्स पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023