Loading...
गॉल टेस्ट: सोनल दिनुशा भारत के खिलाफ लगातार दूसरी पारी में शतक से चूके, जानिए आंकड़े 
दूसरी पारी में 84 रन बनाकर आउट हुए दिनुशा (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

गॉल टेस्ट: सोनल दिनुशा भारत के खिलाफ लगातार दूसरी पारी में शतक से चूके, जानिए आंकड़े 

Aug 19, 2026
01:58 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ गॉल टेस्ट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अपनी पहली पारी में शतक लगाने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में 84 रन बनाए। यह उनके युवा टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक साबित हुआ। मैच में जोरदार बल्लेबाजी करने के बावजूद दिनुशा अपनी टीम को मैच जिताने में नाकामयाब रहे। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी 

मैच में शानदार रही दिनुशा की बल्लेबाजी 

25 साल के युवा बल्लेबाज दिनुशा ने श्रीलंका की पहली पारी में 168 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हुए।

यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक साबित हुआ।

दूसरी पारी में भी उन्होंने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी की। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिल सका।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी दूसरी पारी में 128 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाए।

क्लब 

नंबर-6 या उससे निचले क्रम पर भारत के खिलाफ शतक जड़ने वाले चौथे श्रीलंकाई 

भारत के खिलाफ नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज अर्जुन रणतुंगा थे, जिन्होंने 1985 में कोलंबो टेस्ट की तीसरी पारी में 111 रन की पारी खेली थी।

उसके बाद 2008 में तिलकरत्ने दिलशान ने कोलंबो टेस्ट की तीसरी पारी में नाबाद 125 रन की पारी खेली थी। इसी तरह 2015 में गॉल टेस्ट में दिनेश चांदीमल ने 162* रन की पारी खेली थी।

अब दिनुशा भी इस क्लब में शामिल हो गए हैं।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

दिनुशा ने खेले हैं अब तक सिर्फ 4 टेस्ट 

दिनुशा ने 2025 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।

उन्होंने अब तक 4 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 7 पारियों में 61.66 की औसत से 370 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है।

इस मैच से पहले उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना इकलौता अर्धशतक लगाया था।

वह बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने अब तक 6 पारियों में 6 ही विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती भारतीय टीम 

भारत ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 462 रन बनाए, जिसमें देवदत्त पडिक्कल ने शतक (167) लगाया।

जवाब में श्रीलंकाई पारी 284 रन ही बना सकी, जिसमें सोनल दिनुशा ने शतक (100) लगाया। पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल करने वाली भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए।

आखिर में जीत के लिए मिले 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 206 रन पर सिमट गई।

ADVERTISEMENT