Loading...
IPL 2020: जानें सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

IPL 2020: जानें सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

लेखन Neeraj Pandey
Sep 07, 2020
08:00 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें संस्करण को शुुरु होने में अब लगभग दो हफ्तों का समय बचा हुआ है। दुनिया की नंबर वन टी-20 लीग के शेड्यूल की भी घोषणा हो चुकी है। इस सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 19 सितंबर को खेला जाएगा। सीजन के फाइनल की तारीख पहले ही घोषित हो चुकी है। आइए जानते हैं 13वें सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का पूरा शेड्यूल क्या है।

जानकारी

इस सीजन खेले जाएंगे 10 डबल हेडर्स

इस सीजन जिस दिन दो मैच खेले जाएंगे उस दिन पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे शुरु होगा। नीचे दिए गए शेड्यूल में 03:30 बजे शुरू होने वाले मैचों के सामने समय लिखा है, बाकी सभी मैच 07:30 बजे शुरू होंगे।

शेड्यूल

सनराइजर्स के सभी मैचों की तारीख

21 सितंबर: SRH बनाम RCB

26 सितंबर: SRH बनाम KKR

29 सितंबर: SRH बनाम DC

02 अक्टूबर: SRH बनाम CSK

04 अक्टूबर: SRH बनाम MI (03:30 बजे)

08 अक्टूबर: SRH बनाम KXI

11 अक्टूबर: SRH बनाम RR (03:30 बजे)

13 अक्टूबर: SRH बनाम CSK

18 अक्टूबर: SRH बनाम KKR (03:30 बजे)

22 अक्टूबर: SRH बनाम RR

24 अक्टूबर: SRH बनाम KXIP

27 अक्टूबर: SRH बनाम DC

31 अक्टूबर: SRH बनाम RCB

03 नवंबर: SRH बनाम MI

ADVERTISEMENT

नीलामी

नीलामी में सनराइजर्स ने खरीदे थे सात खिलाड़ी

सनराइजर्स द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी: विराट सिंह (1.9 करोड़ रूपये), प्रियम गर्ग (1.9 करोड़ रूपये), मिचेल मार्श (दो करोड़ रूपये), फैबिएन एलन (50 लाख रूपये), संदीप बवांका (20 लाख रूपये), अब्दुल समाद (20 लाख रूपये) और संजय यादव (20 लाख रूपये)।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: केन विलियमसन, डेविड वॉर्नर, मनीष पाण्डेय, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टेनलेक, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, शाहबाज नदीम, विजय शंकर, नबी, राशिद खान, जॉनी बेयरेस्टो, साहा, श्रीवत्स गोस्वामी, और बासिल थंपी।

ADVERTISEMENT

इतिहास

सनराइजर्स का IPL इतिहास

सनराइजर्स हैदराबाद ने 2013 में पहली बार IPL खेला था और पहले सीजन में ही प्ले-ऑफ तक पहुंचे थे।

2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ रन से हराकर सनराइजर्स ने अपना पहला IPL खिताब जीता।

2018 में सनराइजर्स एक बार फिर IPL के फाइनल में पहुंची, लेकिन इस बार उन्हें चेन्नई के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

SRH के डेविड वॉर्नर (3) और केन विलियमसन (1) औरेंज कैप तो वहीं भुवनेश्वर कुमार (1) पर्पल कैप जीत चुके हैं।

ADVERTISEMENT